Bigg Boss OTT: बिग बॉस भारतीय दशकों के बीच बेहद लोकप्रिया है। दरअसल, यह शो एक तरह से रियलिटी शो है, जिसे लोग टीवी पर सबसे अधिक देखना पसंद करते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय में ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) पर रिलिज किया जा रहा है। इसी सिलसिले में दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।
बता दें कि अब से ‘बिग बॉस ओटीटी’ का चौथा सीजन ( ‘Bigg Boss OTT’ Fourth Season) नहीं आएगा। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने ओटीटी वर्जन को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला लिया है। इस बात की पुष्टि खुद क्रिएटर ऋषि नेगी ने की है।
बिग बॉस टीवी का शो है
खबरों के मुताबिक, अपने एक इंटरव्यू में ऋषि नेगी ने कहा कि पिछले साल बिग बॉस हिंदी (Big Boss Hindi) को डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ-साथ टीवी पर भी दिखाया जा रहा था। लेकिन शो को पहले जियो हॉटस्टार (jio hotstar) पर स्ट्रीम पर दिखाया जाता और फिर उसके बाद टेलीविजन पर आता था, जिसके चलते कुछ दर्शकों को इंतजार करना पड़ता था। ऐसे में अब उन्होंने कहा कि ओटीटी और टीवी, दोनों के दर्शक अलग-अलग होते हैं। बहुत से लोग आज भी टीवी पर ही इस शो देखना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि खुद उनके घर में उनकी मां भी बिग बॉस टीवी (big boss tv) पर ही देखना पसंद करती हैं।
बिग बॉस को अलग-अलग चलाने की कोई जरूरत नहीं
मेकर्स का मानना है कि हिंदी भाषा में बिग बॉस को सिर्फ TRP के लिए दो अलग-अलग वर्जन में चलाना सही नही है और इसकी कोई जरूरत भी नहीं है। बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस टीवी का फॉर्मेट (Bigg Boss TV Format) लगभग एक जैसा ही था, फर्क सिर्फ प्लेटफॉर्म का था। अब जब मेन बिग बॉस शो टीवी और ओटीटी दोनों पर एक साथ स्ट्रीम हो रहा है, जो सही नहीं है। कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार दोनों ही बड़े ब्रैंड हैं। इसी वजह से बिग बॉस ओटीटी को बंद करने का फैसला लिया गया।

इन भाषाओं में भी होगा रिलीज
खबरों के मुताबिक, Banijay Asia के दीपक धर ने कहा है कि बिग बॉस भोजपुरी और बिग बॉस पंजाबी वर्जन में भी रिलीज किया जाएगा। लाने का ऐलान किया था। इसके अलावा बिग बॉस बांग्ला भी आएगा। ऋषि नेगी के अनुसार, फिलहाल बिग बॉस हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और मराठी भाषाओं में चल रहा है।
कब हुई थी बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत?
बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत साल 2021 में की गई थी। इसके पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया, जिसमें दिव्या अग्रवाल विजेता बनी थीं। दूसरे सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया, जिसमें एल्विश यादव ने ट्रॉफी जीती। वही, तीसरे सीजन की मेजबानी अनिल कपूर ने की और सना मकबूल इस शो के विनर बने थे।
ये भी पढ़ें: iPhone 17 Pro हुआ सस्ता! Amazon Republic Day Sale में मिलेगा बंपर ऑफर, जानें कैसे पाएं लाभ






