BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी, 5048 वोटरों की लिस्ट फाइनल, नितिन नबीन का चुना जाना तय

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी

BJP Election Notification: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जिसमें पार्टी ने चुनाव कार्यक्रम भी घोषित किया है। साथ ही, इस प्रक्रिया में नितिन नबीन एकमात्र उम्मीदवार माने जा रहे हैं।वहीं, उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय है।

जानकारी के लिए बता दें कि चुनाव की पूरी तैयारी दो दिनों में पूरी होगी। जिसमें 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक नाम दाखिल किए जाएंगे। वहीं, शाम 4 से 5 बजे नाम की जांच होगी और 5 से 6 बजे तक नाम वापस लेने का समय रहेगा। चूंकि सिर्फ एक नाम की उम्मीद है, इसलिए नितिन नबीन निर्विरोध चुने जाएंगे।

20 जनवरी को सुबह 11:30 बजे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान होगा। साथ ही, इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

नितिन नबीन का चुना जाना तय
नितिन नबीन का चुना जाना तय

5708 मतदाताओं की सूची फाइनल

बताया जा रहा है कि, चुनाव के लिए करीब 5708 मतदाताओं की सूची फाइनल कर दी गई है। जिसमें ये मतदाता 30 राज्यों से हैं, जहां संगठन चुनाव पूरे हो चुके हैं। निर्वाचक मंडल में राष्ट्रीय परिषद सदस्य, राज्य परिषद सदस्य और संसदीय दल के 35 नेता भी शामिल हैं। इनमें पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

हालांकि दिल्ली, हरियाणा, त्रिपुरा और कर्नाटक जैसे कुछ राज्यों में सूची में नहीं हैं, क्योंकि वहां संगठन चुनाव अभी बाकी हैं। जिसमें लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम भी इस बार सूची में नहीं है।

ये भी पढ़ें: Farmer ID: बिहार में फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया में तेजी, भूमि रिकॉर्ड में सुधार के आदेश जारी

 

Recent Posts