Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला और सबसे लंबा चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष और खगोल विज्ञान (Astronomy) की दृष्टि से इस वर्ष का यह चंद्र ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है।
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इस चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है। यहां जानें इससे जुड़ी हर एक डिटेल्स
चंद्र ग्रहण 2026 का समय और सूतक काल
- 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से होगी।
- चंद्र ग्रहण समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा।
- ऐसे में इस वर्ष का यह चंद्र ग्रहण करीब साढ़े तीन घंटे तक प्रभावी रहेगा, जो इसे साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण है।
- चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले लग जाता है।
- सूतक काल की शुरुआत सुबह 6 बजकर 20 मिनट से मानी जाएगी।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल में पूजा-पाठ, भोजन पकाना और शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।

चंद्र ग्रहण क्या होता है? (What is a lunar Eclipse?)
खगोल विज्ञान (Astronomy) के अनुसार, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तो ऐसी स्थिति में चंद्र ग्रहण बनता है। यह घटना हमेशा पूर्णिमा के दिन ही होती है।
इन राशियों पर रहेगी ग्रहण की खास कृपा
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। करियर में प्रगति के संकेत हैं और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए भी यह ग्रहण शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और करियर को नई दिशा मिल सकती है। निवेश से लाभ के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें और गुस्से पर नियंत्रण रखें।
इसके अलावा अनुमान है कि कई अन्य राशियों पर भी ग्रहण का प्रभाव (Effect of Eclipse) देखा जा सकता है, इसलिए चंद्र ग्रहण वाले दिन लोगों को अपने जरूरी कामों को सोच-समझ करने चाहिए। ध्यान रहे कि होली से एक दिन पहले यह चंद्र ग्रहण पड़ रहा है, इसलिए होली के त्योहार (Holi festival) पर भी इसका असार देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: 1 मार्च 2026 को सोने की कीमत रिकॉर्ड के करीब, जानें आज के भाव






