Gold Silver Price Today: मार्च के पहले दिन ही देशभर में सोने-चांदी की कीमतों ने एक बार फिर से उछाल देखने को मिली है, जिसके चलते भारतीय बाजार में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि 1 मार्च 2026 को सोने के भाव रिकॉर्ड स्तर (Gold Prices Hit Record levels) के बेहद करीब पहुंच गए हैं।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय तनाव, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तनातनी का सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों (Gold and Silver Prices) पर देखने को मिल रहा है।
24 कैरेट सोना की कीमत (24 Carat Gold Price)
24 Carat Gold Today: आज 24 कैरेट सोना 16,871 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 15,463 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट 12,653 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर दर्ज किया गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी के चलते निवेशकों के साथ-साथ आम खरीदारों की भी हलचल तेज हो गई हैं।
अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर
दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता है, तो निवेशक शेयर बाजार और क्रिप्टोकरेंसी जैसे जोखिम भरे विकल्पों से पैसा निकालकर सोने की ओर रुख करते हैं। मिडिल ईस्ट में सैन्य कार्रवाई की खबरों ने भी बाजार को सतर्क कर दिया है। यही वजह है कि सोने को एक बार फिर “सुरक्षित निवेश” के तौर पर देखा जा रहा है।

MCX पर सोने का भाव
आज के दिन घरेलू वायदा बाजार Multi Commodity Exchange (MCX) पर सोने के दाम में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया। आज MCX पर सोने का वायदा भाव मामूली गिरावट के साथ 1,61,971 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया।
इन बड़े शहरों में आज सोने के दाम
भारत के विभिन्न राज्यों टैक्स (Tax) के कारण अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है। Goodreturns के मुताबिक, बड़े शहरों में आज के भाव इस प्रकार हैं।
- Delhi: 24 कैरेट सोना बढ़कर करीब 1,64,880 रुपये प्रति 10 ग्राम
- Mumbai: शुद्ध सोना लगभग 1,63,500 रुपये प्रति 10 ग्राम
- Chennai: सोने का भाव करीब 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम
निवेशकों के लिए संकेत?
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात ऐसे ही बने रहते हैं, तो सोने और चांदी की कीमतों (Gold and Silver Prices) में और तेजी देखने को मिल सकती है। वही, भारत में छोटे निवेशकों को जल्दबाजी में खरीदारी करने से पहले बाजार के रुझान पर नजर बनाए रखना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: नागपुर में विस्फोटक फैक्ट्री से हुआ भीषण धमाका, 15 मजदूरों की मौत, 18 घायल, जानें कैसे हुई यह घटना






