Cylinder Booking New Price: गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानें दिल्ली, मुंबई, नोएडा समेत सभी शहरों की इनकी नई कीमत

Cylinder Booking New Price: गैस सिलेंडर के नए रेट जारी

Cylinder Booking New Price: देशभर में गैस उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, आज से भारत में सिलेंडर बुकिंग (Cylinder Booking) के नए रेट जारी कर दिए गए है। इस महीने में अगर आप भी अपना गैस सिलेंडर बुक करने वाले हैं, तो आप यह खबर एक बारी जरूर पढ़ें। बता दें कि फिलहाल के लिए घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। गैस की कीमतों में नया बदलाव सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर पर ही किया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण आने वाले दिनों में एलपीजी की कीमतों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं की नजर अब तेल कंपनियों के अगले फैसले पर हुई है।

गैस सिलेंडर के दाम (Gas Cylinder Prices)

सरकारी तेल कंपनियों ने अभी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (Domestic LPG cylinder prices) में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं 1 जुलाई को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी। इसके बाद से कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी स्थिर बने हुए हैं। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो आने वाले दिनों में गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा की जा सकती है।

दिल्ली में आज कितना है गैस सिलेंडर का रेट?

राजधानी दिल्ली में आज 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 2930 रुपये है। फिलहाल उपभोक्ताओं को इसी कीमत पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत (Price of Domestic Gas Cylinder)

देश के अलग-अलग शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अलग-अलग है।

  • दिल्ली – 942 रुपये
  • मुंबई – 941.50 रुपये
  • कोलकाता – 968 रुपये
  • चेन्नई – 957.50 रुपये
  • चंडीगढ़ – 951.50 रुपये
  • देहरादून – 961 रुपये
  • हैदराबाद – 934 रुपये
  • नोएडा और गाजियाबाद – 968 रुपये

प्रमुख शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट

कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में किया जाता है। इसलिए इसकी कीमतों में बदलाव का सीधा असर कारोबारियों पर पड़ता है।19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत भी शहर के अनुसार यहां देखें रेट

  • दिल्ली – 2930 रुपये
  • कोलकाता – 3082 रुपये
  • चेन्नई – 3106 रुपये
  • चंडीगढ़ – 2954.50 रुपये
  • देहरादून – 2983.50 रुपये
  • हैदराबाद – 2052.50 रुपये
  • नोएडा और गाजियाबाद – 3115 रुपये

क्या आगे ओर महंगा हो सकता है गैस सिलेंडर?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत (Brent crude oil price) में करीब 9 प्रतिशत तक उछाल देखा गया है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में बदलाव का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ता है। यदि कच्चा तेल लगातार महंगा होता है तो भविष्य में एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में भी बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

उपभोक्ता करें ये काम

अभी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। यदि आपको सिलेंडर की जरूरत है तो मौजूदा रेट पर ही बुकिंग कर सकते हैं। वहीं जिन लोगों को अगले महीने की कीमतों का इंतजार है, उन्हें तेल कंपनियों की अगली मूल्य समीक्षा पर नजर रखनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) की स्थिति सामान्य रहने पर कीमतें स्थिर रह सकती हैं, लेकिन यदि कच्चा तेल और गैस लगातार महंगे होते हैं तो एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Prices) में बदलाव संभव है।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश जारी, देश के कई राज्यों में अलर्ट, सड़कों पर जलभराव से बढ़ी परेशानी

Recent Posts