Daily Horoscope 13 March: आज शुक्रवार, 13 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि का दिन है। इस दौरान शनि देव के अस्त होने का होता है, जो विशेष संयोग आज ही के दिन बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार, जिसका आज के दिन कई राशियों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलेगा। यह भी कहना है कि आज का दिन कुछ लोगों के लिए साहस और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए 13 मार्च का दिन कैसा रहने वाला है।
आज का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि के लोगों को आज के दिन अपनी सेहत पर ध्यान रखें। किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने की संभावना हो सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। भाई-बहनों का सहयोग मिलने से रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे।
वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के लोगों को अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को थोड़ी मेहनत और बढ़ाने की जरूरत है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है। गुस्से के कारण अनावश्यक विवाद हो सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार के साथ किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। हालांकि जरूरी कामों को टालना नुकसानदायक हो सकता है। आय के नए स्रोत बनाने के लिए आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन रचनात्मकता से भरा हो सकता है। काम को लेकर नए विचार सामने आ सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी बन रही है।

तुला राशि
तुला राशि वालों को आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की पहचान बढ़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ी सतर्कता जरूरी है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत दे रहा है। पिछले समय से चल रही चिंता या तनाव में कमी आ सकती है। परिवार के बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कामकाज से जुड़ी परेशानियां कम होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर खुल सकते हैं। पुराने लेन-देन को समय पर निपटाना आपके लिए अच्छा रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में सफलता मिल सकती है और नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। भविष्य में यह संपर्क आपके काम को विदेश तक बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के लोग आज अपनी जरूरतों पर अधिक खर्च कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा करने से भी सावधान रहें। लंबे समय से रुका हुआ कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है।
ये भी पढ़ें: देश के इन राज्यों में गर्मी का कहर, जानें कहां होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान






