Ranchi Student Protest: झारखंड प्रदर्शन में बैरिकेडिंग टूटी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और आंसू गैस, JPSC-JSSC अभ्यर्थी हुए उग्र

JPSC-JSSC छात्रों का हंगामा, बैरिकेडिंग टूटी, लाठीचार्ज और आंसू गैस

Ranchi Student Protest: पिछले काफी समय से झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। काफी लंबे समय से चल रहा यह छात्र आंदोलन आज यानी सोमवार को काफी उग्र होते दिखाई दिया। दरअसल, आज छात्र ने विधानसभा घेराव के लिए बड़ी संख्या में मार्च निकाला। इस दौरान झारखंड पुलिस ने विधानसभा के आसपास कड़ी सुरक्षा और कई स्तर की बैरिकेडिंग लगा दी, जिससे प्रदर्शनकारी आगे न बढ़ सके।

बता दें कि झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) ने भीड़ को रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और बाद में लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

विधानसभा घेराव के लिए निकले छात्र

JPSC-JSSC अभ्यर्थी पिछले कई दिनों से परीक्षा में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को छात्रों ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। इसके लिए मोरहाबादी मैदान और जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम समेत अलग-अलग जगहों पर अभ्यर्थी जुटे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सख्त फैसला नहीं लिया जाता है, यह आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों की सबसे बड़ी मांग JSSC-CGL परीक्षा को लेकर है। वह पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और CBI जांच की भी मांग कर रहे हैं।

कई बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी

विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। रास्ते में कई स्तर की बैरिकेडिंग और तार लगाए गए थे। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे। देखा जाए तो स्थिति तब बिगड़ी जब छात्रों ने बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने पहले उन्हें रोकने का पूरा प्रयास किया और फिर उनके ऊपर वॉटर कैनन चलाया। इसके बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज भी की और आंसू गैस का इस्तेमाल भी किया गया। ऐसे में कई छात्र बुरी तरह से घायल भी हुए।

 JPSC-JSSC छात्रों का हंगामा
JPSC-JSSC छात्रों का हंगामा

अनशन कर रहे छात्र नेता भी पहुंचे आंदोलन स्थल

वहीं, झारखंड छात्र आंदोलन (Jharkhand Student Movement) में लंबे समय से आंदोलन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी आज एंबुलेंस के माध्यम से प्रदर्शन स्थल पर छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए मौके पर पहुंचे। लगातार अनशन के कारण उनकी तबीयत बेहद कमजोर हो गई है। देखा जाए तो प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने उनके समर्थन में नारे लगाए।

वहीं, जयराम महतो के पहुंचने पर प्रदर्शनकारी छात्रों ने उन्हें गोद में उठाकर स्वागत किया। इस दौरान फूल बरसाए गए और तिरंगा भी लहराया गया। छात्रों ने साफ संदेश दिया कि वे अपनी मांगों से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं।

पूर्व JPSC अध्यक्ष एल. खियांगते गिरफ्तार

छात्र आंदोलन के बीच झारखंड CID ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांगते को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में कई तरह के गंभीर आरोप लगे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच भी सामने आई है। भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

इस आंदोलन के बीच JPSC से जुड़ा एक और बड़ा घटनाक्रम भी सामने आया है। आयोग के 3 सदस्यों अजिता भट्टाचार्य, जमाल अहमद और अनिमा हांसदा के इस्तीफे की खबर मिल रही है। ऐसे में रांची में स्थिति बहुत ही अधिक तनावपूर्ण बनी हुई है। छात्रों की मांग, राज्य सरकार का रुख और जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बीच यह आंदोलन अब झारखंड की राजनीति और भर्ती व्यवस्था का बड़ा मुद्दा बन चुका है।

ये भी पढ़ें:  गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में दिनभर लगा जबरदस्त जाम, कावड़ यात्रा समेत आम लोगों को खराब सड़कों से हुई परेशानी

Recent Posts