Delhi-NCR Weather Update: भारत में पिछले कुछ दिनों से मौसम का रुख बदला हुआ है, जिसका असर दिल्ली समेत कई बड़े राज्यों में साफ देखने को मिल रहा है। बीत कल दिल्ली और इसके आस-पास सटे राज्यों में आंधी और भारी बारिश होने से भीषण गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत मिली है।
मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण राजधानी के कई हिस्सों में बारिश होने से तापमान में कमी दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, यहां जानें अपने शहर के मौसम का हाल
मौसम का मिजाज बदला
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, हरियाणा के रोहतक क्षेत्र के ऊपर एक अत्यधिक सक्रिय कन्वेक्टिव क्लाउडमास विकसित हुआ, जो तेजी से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर बढ़ा। इसी सिस्टम के प्रभाव से दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में मौसम अचानक बदल गया है।
IMD के अनुसार, इस क्लाउड सिस्टम के कारण तेज हवाएं, धूलभरी आंधी और बारिश देखने को मिली। कई स्थानों पर बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक इसी तरह की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।
IMD ने जारी किया ऑरेंज और रेड अलर्ट
बिगड़ते मौसम को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट (Orange and Red Alerts) जारी किया है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और जरूरत न होने पर घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति प्रभावित होने और यातायात बाधित होने की आशंका बनी हुई है। विशेष रूप से खुले स्थानों, निर्माणाधीन भवनों और कमजोर संरचनाओं के आसपास सतर्क रहने की जरूरत है।

इन इलाकों में मौसम रहेगा सबसे ज्यादा प्रभावित
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में अगले कुछ घंटों तक मौसम खराब रह सकता है। इनमें बवाना, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, सफदरजंग, लोधी रोड, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, कालकाजी और तुगलकाबाद शामिल हैं। इसके अलावा एनसीआर के गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी तेज हवाओं और बारिश की संभावना बनी हुई है। हरियाणा के रोहतक, खरखोदा, पलवल और आसपास के क्षेत्रों में भी आंधी-पानी का असर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, सामान्य तौर पर हवाओं की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा बनी रह सकती है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में झोंकों की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। ऐसी स्थिति में लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों और होर्डिंग्स से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियों के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में इस तरह के मौसम परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है।
गर्मी से राहत, लेकिन बढ़ी सतर्कता की जरूरत
तेज आंधी और बारिश के बाद दिल्ली के तापमान (Delhi’s Temperatures) में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। प्रशासन ने भी नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, वाहन सावधानी से चलाएं और मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों पर नजर बनाए रखें।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम (Weather in Delhi-NCR) के इस अचानक बदले रूप ने जहां लोगों को तपती गर्मी से राहत दी है, वहीं तेज आंधी और बारिश ने यह भी संकेत दिया है कि मानसून से पहले मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहेगा। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ें: ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने की आत्महत्या, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर, कई फिल्मों में किया काम






