Sanchita Ugle Suicide: ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने की आत्महत्या, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर, कई फिल्मों में किया काम

Sanchita Ugle Suicide: 'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने की आत्महत्या

Sanchita Ugle Suicide: टीवी इंडस्ट्री में जाने मानी और एक उभरती हुई स्टार ‘कुमकुम भाग्य’ की स्टार से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने मुंबई में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इनकी मौत ने इनके फैनस समेत कई बड़े अभिनेताओं को हैरान में डाल दिया है। बता दें कि यह अभिनेत्री सिर्फ 30 वर्ष की थी। फिलहाल पुलिस के द्वारा इनकी मौत के मामले की जांच बारीकी से की जा रही है।

संचिता उगले के निधन से सदमे में टीवी इंडस्ट्री

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री संचिता उगले ने ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’, ‘साजन घर’ और ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया है। दुनिया को अपने बेहतरीन किरदार से सबके दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री संचिता उगले अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 14 जून को मुंबई में उनके आत्महत्या करने की खबर सामने आई, जिसके बाद पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

संचिता ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए थे। खासतौर पर ‘कुमकुम भाग्य’ में निभाया गया दीया टंडन का किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें टीवी दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई थी।

मौत से कुछ घंटे पहले तक सोशल मीडिया पर एक्टिव

बताया जा रहा है कि संचिता उगले निधन से पहले वह सोशल मीडिया पर एक्टिव थी। उन्होंने अपना आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आत्महत्या से करीब 19 घंटे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की थी। वीडियो में वह बेहद खुश, मुस्कुराती और मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही थीं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “मैं नाचूं तू नाचा।” वीडियो देखने के बाद किसी के लिए भी यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह किसी मानसिक तनाव या परेशानी से गुजर रही थीं। यही वजह है कि उनके अचानक उठाए गए इस कदम ने सभी को चौंका दिया है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिवार, करीबी दोस्तों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर संचिता ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। उनके करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि हमेशा हंसती-मुस्कुराती रहने वाली संचिता ऐसा फैसला ले सकती हैं।

फिल्म ‘छावा’ में भी किया था काम

संचिता उगले ने टीवी के अलावा फिल्मों में भी अपनी एक अलग पहचान बना में लगी हुई थीं। उन्होंने हाल ही में अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म Chhaava में भी काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने ताराबाई का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने पसंद किया था। उनका करियर लगातार आगे बढ़ रहा था और उन्हें इंडस्ट्री की उभरती हुई प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिना जाता था।

सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा संयोग भी चर्चा में

संचिता उगले के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत की मौत चर्चा में आ गई है। क्योंकि 14 जून की तारीख वही है, जिस दिन साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। इस संयोग को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स (Social Media Users) हैरानी जता रहे हैं।

फैंस की नम आंखों से विदाई

संचिता उगले के इंस्टाग्राम पर करीब 1.39 लाख फॉलोअर्स थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस और सेलेब्रिटीज उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो साझा कर उन्हें याद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card जारी, 21 जून को होने वाली परीक्षा से पहले ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

Recent Posts