Delhi Terror Alert: दिल्ली में आतंकी अलर्ट, लश्कर-ए-तैयबा की IED साजिश, लाल किला और चांदनी चौक में बढ़ाई सुरक्षा

Delhi Terror Alert

Delhi Terror Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से लाल किला और चांदनी चौक में लश्कर-ए-तैयबा की IED साजिश की खबर सामने आई है। दरअसल, आज शनिवार को आतंकी हमले की आशंका को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया इनपुट के मुताबिक पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन Lashkar-e-Taiba (LeT) राजधानी में IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के जरिए एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश में लगे हुए है।

बता दें कि जैसे ही यह खबर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां को मिली तब से लेकर दिल्ली के लाल किला और चांदनी चौक में पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।

लाल किला और चांदनी चौक निशाने पर

खबरों के अनुसार, पुरानी दिल्ली के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाके खासतौर पर Lal Qila के आसपास और Chandni Chowk आतंकियों के टारगेट पर बने हो सकते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि लाला किले के पास स्थिति मंदिरों और धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया जा सकता है। इन इलाकों में रोजाना हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं, जिससे किसी भी खतरे की स्थिति गंभीर हो सकती है।

IED ब्लास्ट की साजिश की आशंका

सूत्रों के मुताबिक, आतंकी संगठन IED के जरिए दिल्ली में धमाका करने की योजना बना सकता है। खुफिया एजेंसियों का दावा है कि यह साजिश 6 फरवरी 2026 को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए बम धमाके के बाद रची है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस घटना के बाद भारत में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की जा सकती है। आधिकारिक स्तर पर किसी ठोस हमले की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इनपुट को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

दिल्ली में आतंकी अलर्ट
दिल्ली में आतंकी अलर्ट

बाजारों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस की तैनाती

आज सुबह दिल्ली में आंतकी अलर्ट जारी होते ही आज सुबह से ही राजधानी के बड़े बाजारों, ऐतिहासिक स्थलों और धार्मिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तेज कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर खास नजर रखी जा रही है।

दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में बैग, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां हर छोटी-बड़ी सूचना को गंभीरता से ले रही हैं।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

दिल्ली के प्रशासन ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस को दें। साथ ही अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की भी सलाह जारी की गई है। इस आंतकी अलर्ट पर दिल्ली पुलिस का साफ कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल राजधानी में हालात सामान्य हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

ये भी पढ़ें:  भारत के 23 राज्यों में होगा SIR, वोटर लिस्ट अपडेट के लिए जारी हुआ नया नियम, पढ़ें पूरी खबर

Recent Posts