Flight Ticket Price: अब Akasa Air फ्लाइट ने भी बढ़ाया किराया, 15 मार्च से टिकट पर लगेगा नया फ्यूल सरचार्ज

Akasa Air

Flight Ticket Price: देश में कुछ दिन पहले ही Air India, IndiGo ने अपने टिकट की कीमत को बढ़ा दिया था। वही, अब Akasa Air ने भी फ्लाइट टिकट पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। अगर आप 15 मार्च से हवाई यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि फ्लाइट की नई बढ़ी हुई कीमत 15 मार्च से लागू कर दी जाएगी। जहां यात्रियों को टिकट बुकिंग (Passenger ticket Booking) के दौरान अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

एयरलाइन कंपनी के मुताबिक, यह नया सरचार्ज 15 मार्च 2026 की रात 12:01 बजे से लागू हो जाएगा। इसके तहत यात्रियों को उड़ान की दूरी और अवधि के आधार पर ₹199 से लेकर ₹1,300 तक अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

पहले ही बढ़ा चुके हैं किराया ये एयरलाइंस

भारत में हर दिन बढ़ रही ईंधन लागत के कारण यह फैसला सिर्फ अकासा एयर (Akasa Air) ने ही नहीं लिया है। इससे पहले Air India, IndiGo और Air India Express जैसी बड़ी एयरलाइंस भी टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा चुकी हैं। एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि ईंधन की कीमतों (Fuel Prices) की लगातार समीक्षा की जाएगी और उसी आधार पर भविष्य में किराया बढ़ सकता है।

Akasa Air ने फ्लाइट टिकट पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान
Akasa Air ने फ्लाइट टिकट पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान

हवाई यात्रियों पर बढ़ेगा खर्च

नए नियम लागू होने के बाद हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब खाली हो सकती है। हर एक उड़ान के लिए 15 मार्च से अलग-अलग फ्यूल सरचार्ज का भुगतान (Payment of fuel Surcharge) करना होगा। यानी अगर आपकी यात्रा में कनेक्टिंग फ्लाइट (Connecting Flight) शामिल है, तो हर फ्लाइट के लिए अलग शुल्क देना पड़ सकता है।

जेवर एयरपोर्ट में बनेगा अकासा एयर का MRO हब

खबरों के अनुसार, अकासा एयर ने भारत में अपने ऑपरेशन्स को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम भी उठाया है। कंपनी ने Noida International Airport के साथ रणनीतिक साझेदारी करने का भी ऐलान किया है। इस साझेदारी के तहत अकासा एयर जेवर एयरपोर्ट (Akasa Air Jewar Airport) परिसर में अपना पहला मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (MRO) केंद्र स्थापित करेगी। इस सुविधा से विमानों के रखरखाव और तकनीकी सेवाओं (Technical Services) अच्छी होगी।

रोजगार और कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

  • एमआरओ केंद्र के शुरू होने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
  • इसके अलावा विमानन क्षेत्र में कौशल विकास (Skill Development) को भी बढ़ावा मिलेगा।
  • भारत को एविएशन मेंटेनेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:  नींद में सपनों के साथ चलने लगते हैं हाथ-पैर? इसे हल्के में लेना पड़ सकता है भारी

Recent Posts