Gold Silver Rate: फरवरी का महीना सोने और चांदी की कीमत में काफी हलचल भरा रहा है। देखा जाए तो महीने की शुरुआत से ही इनकी कीमतों में कभी बढ़ोतरी, तो कभी भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, देखा जाए तो बीते 14 दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों के साथ-साथ आम खरीदारों की भी नजरें बाजार पर टिकी हुई हैं और अब वह इंतजार कर रहे हैं कि इनके दाम में और कमाई आई, तो वह इसे खरीद लेंगे।
बता दें कि आज के दिन भी सोना 25 हजार और चांदी 1.40 लाख रुपये तक टूटी है। ऐसे में आइए सोने और चांदी की लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानते हैं।
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट
फरवरी के पहले दिन 24 कैरेट सोना लगभग 1,81,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था। इसी दौरान बाजार में लगातार तेजी बनी हुई थी और सोना अपने रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया था। लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़े गोल्ड की कीमतों में दबाव दिखने लगा। 14 फरवरी को सोना फिसलकर करीब 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। यानी महज दो हफ्तों में ही सोने के दाम करीब 25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक नीचे गिर गए।

चांदी में और ज्यादा उतार-चढ़ाव
चांदी में भी इसी तरह की गिरावट देखने को मिली है। फरवरी महीने की शुरुआत में ही चांदी 3.50 लाख से 4.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। इस दौरान निवेशकों में जबरदस्त उत्साह भी देखने को मिला है और लगातार नई ऊंचाई बन रही थी। लेकिन पिछले 10 से 14 दिनों में चांदी की चाल पलट गई। अब चांदी का भाव करीब 2.80 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया है। इस तरह दो हफ्तों में चांदी करीब 1.40 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती हुई है।
गोल्ड और चांदी के बाजार का रुख क्यों बदला?
विशेषज्ञों के अनुसार, इन महीने गिरावट के पीछे कई वजहें हैं। पहली वजह मुनाफावसूली मानी जा रही है। जनवरी के आखिरी दिनों में सोना-चांदी काफी महंगे थे, ऐसे में बड़े निवेशकों ने ऊंचे दामों पर बेचकर अपना मुनाफा निकालना शुरू कर दिया था।
वही, दूसरी अहम वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी बताई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने से सोना और चांदी पर दबाव लगातार बढ़ता रहा है, जिसका असर घरेलू कीमतों पर काफी अधिक असर पड़ा है।
इसके अलावा, बजट के बाद बाजार ने नई आर्थिक नीतियों और टैक्स ढांचे को समझना शुरू किया, जिससे कुछ समय के लिए अस्थिरता बनी रही। साथ ही अन्य और भी वजह बताई जा रही है।
क्या खरीदारी का सही मौका है?
अब सवाल यह उठता है कि क्या सोना और चांदी में गिरावट बनी रहेगी और क्या इस समय खरीदारी करना सही रहेगा? अभी जिन लोगों को शादी-ब्याह या निजी जरूरतों के लिए गहने खरीदने हैं, उनके लिए यह गिरावट एक अच्छा मौका लेकर आई है। हालांकि निवेश के लिहाज से अभी भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें: देश की पहली रोड-कम-रेल सुरंग को सरकार ने परियोजना को दी मंजूरी, 6 घंटे का सफर 20 मिनट में तय






