‘Lakhpati Bitiya Yojana’ पढ़ाई के हर पड़ाव पर करेगी मदद, सरकार से मिलेंगे 1 लाख से ज्यादा रुपये

'Lakhpati Bitiya Yojana'

‘Lakhpati Bitiya Yojana’: बेटियों की शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा को और भी मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार ने एक नई पहल की शुरुआत की है। दरअसल, आज से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लखपति बिटिया योजना की शुरुआत कर दी है। बता दें कि यह स्कीम लाडली योजना (Ladli Yojana) का नया और बेहतर रूप है। इस योजना के चलते दिल्ली सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि राजधानी में कोई भी लड़की सिर्फ पैसों की कमी की वजह से पढ़ाई बीच में न छोड़े।

इस योजना की जानकारी खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने  की, जहां उन्होंने कहा कि पुरानी योजना में कई तकनीकी और प्रशासनिक कमियां थीं, जिन्हें अब दूर कर दिया गया है। नई व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल होगी, जिससे लाभार्थी बोटियों को समय पर और पारदर्शी तरीके से पैसा मिलेगा।

क्या है लखपति बिटिया योजना? (What is Lakhpati Bitiya Yojana?)

लखपति बिटिया योजना एक सामाजिक कल्याण योजनाओं में से एक है, जिसके तहत लड़की के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन या डिप्लोमा पूरा करने तक आर्थिक सहायता की सुविधा मिलेगी। सरकार इस दौरान कुल 56,000 रुपये जमा करेगी। यह राशि बैंक में जमा रहने पर ब्याज के साथ बढ़कर 1 लाख रुपये से ज्यादा हो जाएगी, जो अंत में सीधे लड़की के खाते में मिलेंगे।

लाडली योजना में क्यों हुआ बदलाव?

जानकारी के लिए बता दें कि लाडली योजना (Ladli Yojana) की शुरुआत साल 2008 में हुई थी, लेकिन समय के साथ इसमें कई खामियां सामने आईं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 1.86 लाख से ज्यादा खाते वर्षों तक निष्क्रिय रहे और कई बेटियों तक उनका हक का पैसा नहीं पहुंचा।

दिल्ली में भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद इन बकाया मामलों पर कार्रवाई शुरू की।

  • अब तक 30,000 लाभार्थियों को 90 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।
  • 41,000 और लड़कियों को जल्द 100 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।
दिल्ली की लखपति बिटिया योजना
दिल्ली की लखपति बिटिया योजना

जानें बेटियों को कितनी मिलेगी राशि?

इस योजना में बेटी की पढ़ाई के हर अहम पड़ाव पर सहायता दी जाएगी

  • जन्म के समय: 11,000 रुपये
  • कक्षा 1 में प्रवेश पर: 5,000 रुपये
  • कक्षा 6 में प्रवेश पर: 5,000 रुपये
  • कक्षा 9 में प्रवेश पर: 5,000 रुपये
  • कक्षा 10 पास करने पर: 5,000 रुपये
  • कक्षा 12 में प्रवेश पर: 5,000 रुपये
  • ग्रेजुएशन/डिप्लोमा के दौरान: किस्तों में 20,000 रुपये

ध्यान रहे कि यह राशि आधार से जुड़े बैंक खाते में ही सीधे तौर पर जमा की जाएगी।

योजना को लेकर शर्त

दिल्ली सरकार की तरफ से इस बिटिया योजना को लेकर एक शर्त भी तय की गई है। यदि लाभार्थी 21 साल की उम्र तक कक्षा 12 पूरी नहीं करती, तो जमा की गई राशि ब्याज सहित सरकार को वापस करनी होगी।

लखपति बिटिया योजना में कौन कर सकता है आवेदन?

  • लड़की का जन्म दिल्ली में हुआ होना चाहिए।
  • लड़की का परिवार कम से कम 3 साल से दिल्ली में ही रह रहा हो।
  • लड़के के परिवार की सालाना आय करीब 20 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

अगर आप ये सभी शर्तें के दायरे में आते हैं, तो आप आसानी से लखपति बिटिया योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  वंदे मातरम पर गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन, जानें अब से कब, कहां और कैसे होगा इसका गायन

Recent Posts