ICC Men’s T20 World Cup 2026: भारत फाइनल में पहुंचा, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को टीम इंडिया ने 7 रनों से हराया

India are headed to Ahmedabad for the T20 World Cup 2026 Final

ICC Men’s T20 World Cup के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। आज का यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium in Mumbai) में खेले गए। इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 253 रन बनाए और इंग्लैंड की टीम ने 246 रन ही बनाए। इस तरह से भारत ने सात रनों से जीत हासिल की।

बता दें कि अब टीम इंडिया फाइनल (Team India Final) में पहुंच चुकी है। जहां भारत का मुकाबला New Zealand से 8 मार्च को अहमदाबाद में होगा।

भारत की शुरुआत शानदार रही

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत से ही काफी अच्छी पारी रही।

  • पावरप्ले में भारत ने 67 रन बनाए।
  • संजू सैमसन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 89 रन ठोके। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए।
  • ईशान किशन ने 39 रन का योगदान दिया।
  • मध्यक्रम में शिवम दुबे ने 25 गेंदों पर 43 रन बनाकर स्कोर को तेजी दी।
  • तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 21 रन जड़कर अंतिम ओवरों में रनगति बढ़ाई।
  • हार्दिक पंड्या ने भी 27 रन जोड़े। निर्धारित 20 ओवर में भारत ने 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए।

यह टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट (T20 World Cup Knockouts) इतिहास में भारत का सबसे बड़ा स्कोर रहा है।

इंग्लैंड की लड़खड़ाती शुरुआत

भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा दिए गए 254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

  • फिल साल्ट सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए।
  • हैरी ब्रूक भी 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
  • जोस बटलर ने 25 रन बनाए, लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।
  • जैकब बेथेल ने मुकाबले में जान डाल दी। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। बेथेल ने 5 छक्के और 3 चौके लगाए।
  • विल जैक्स के साथ उनकी 77 रन की साझेदारी ने भारतीय खेमे में हलचल मचा दी।
  • अर्शदीप सिंह ने विल जैक्स को आउट कर साझेदारी तोड़ी।

इसी तरह से लगातार विकेट गिरते गए और इंग्लैंड को आज के मैच में 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

गेंदबाजों का संयम बना जीत का अहम हिस्सा

भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में शानदार संयम दिखाया, जिसमें जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने दबाव बनाकर रखा। अहम मौकों पर विकेट लेकर उन्होंने इंग्लैंड को लक्ष्य से दूर रखने में अपना योगदान दिया है।

आंकड़ों में भारत की बढ़त

टी20 इंटरनेशनल (T20 International) में भारत का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड अब 17-12 का हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत 3-2 से आगे है। लगातार तीसरी बार दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने थीं, जिसमें भारत ने पिछली हार का अपना हिसाब बराबर कर लिया है।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल, जानें किन्हें होगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

Recent Posts