IMD Forecast: दिल्ली, पंजाब-हरियाणा और यूपी समेत इन 6 राज्यों में 28 जनवरी तक बारिश का अलर्ट, जानें कहां होगी ओलावृष्टि

आज के मौसम का हाल

IMD Forecast: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे  उत्तर भारत में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का खतरा (Hailstorm threat) है। ऐसे में देश के कई राज्यों में गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन सुबह से ही घना कोहरा व हल्की बारिश की बूंदे हो सकती है।

27 जनवरी तक इन राज्य में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में व्यापक स्तर पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, उत्तराखंड में 27 और 28 जनवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के अलावा 27 जनवरी को पंजाब और हरियाणा में भी ओले गिरने की संभावना है।

IMD की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 27 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 और 28 जनवरी को बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 27 और 28 जनवरी को हल्की बारिश के साथ बिजली गिर सकती है। इसके अलावा केरल और माहे में अगले 24 घंटे के दौरान बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

इन राज्यों में कोहरा और शीत लहर की चेतावनी

मौसम विभाग की अपडेट के अनुसार, अगले कुछ दिनों के दौरान देश के कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी (Dense fog warning) भी जारी की है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26 जनवरी तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छा सकता है। उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 27 जनवरी तक कोहरा रहने की संभावना है।

इसके अलावा पूर्वी राजस्थान में 26 जनवरी को शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बन सकती है। हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में भी 26 जनवरी को शीत लहर चलने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26 जनवरी के साथ-साथ 28 से 30 जनवरी के बीच भी ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। वहीं, 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ इलाकों में शीत दिवस की स्थिति रह सकती है।

भारत के अलग-अलग राज्यों में तापमान का हाल

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है और फिर अगले तीन दिनों में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

अगले 24 घंटों तक मध्य भारत में तापमान स्थिर रहेगा, जबकि इसके बाद धीरे-धीरे उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। महाराष्ट्र और गुजरात में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रपति ने किया वीरता पुरस्कारों का ऐलान, इन जवानों को मिलेगा अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र

Recent Posts