Republic Day 2026: राष्ट्रपति ने किया वीरता पुरस्कारों का ऐलान, इन जवानों को मिलेगा अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र

गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कारों की घोषणा

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने भारतीय सशस्त्र बलों के जांबाज अधिकारियों और जवानों को वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कारों को देने की मंजूरी दे दी है। दरअसल, ये सम्मान देश की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस, नेतृत्व और समर्पण का परिचय देने वाले सैनिकों को मिलेगा। बता दें कि इस अवसर पर पूरा देश वीरों पर गर्व महसूस कर रहा है और उन शूरवीरों को बड़े सम्मान दिया जाएगा।

वीरता पुरस्कारों की घोषणा (Gallantry Awards Announced)

राष्ट्रपति ने चक्र श्रेणी के अंतर्गत 2 कीर्ति चक्र और 10 शौर्य चक्र को मंजूरी दी है, जिनमें एक शौर्य चक्र मरणोपरांत है। इसके अलावा 1 बार-टू सेना मेडल (वीरता) और 44 सेना मेडल (वीरता) दिए गए हैं, जिनमें 5 पुरस्कार मरणोपरांत शामिल हैं। बता दें कि ये सम्मान आतंकवाद-रोधी अभियानों, सीमा पर गश्त, उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई और जोखिम वाले ऑपरेशनों में दिखाए गए साहस के लिए हैं।

विशिष्ट सेवा के लिए सम्मान

विशिष्ट सेवा के क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में पुरस्कार घोषित किए गए हैं।

  • 19 परम विशिष्ट सेवा मेडल
  • 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल
  • 35 अति विशिष्ट सेवा मेडल
  • 7 युद्ध सेवा मेडल
  • 43 सेना मेडल (विशिष्ट)
  • 85 विशिष्ट सेवा मेडल

इसके साथ ही विभिन्न सैन्य अभियानों, बचाव कार्यों और हताहत निकासी में योगदान के लिए 81 मेंशन-इन-डिस्पैच भी दिए गए हैं।

शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र की बड़ी घोषणा (Big Announcement of Ashok Chakra)

इस बार का सबसे बड़ा सम्मान अशोक चक्र भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को दिया जाएगा। दरअसल, उन्हें यह सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार असाधारण साहस और सेवा के लिए मिलेगा।

Shubhanshu Shukla awarded Ashok Chakra
Shubhanshu Shukla awarded Ashok Chakra

कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र पाने वाले वीर

मेजर अर्शदीप सिंह और नायब सूबेदार दोलेश्वर सुब्बा को कठिन परिस्थितियों में दुश्मनों का सामना कर अपने साथियों की जान बचाई थी। इस साहस और बहादुरी कार्य के लिए इन्हें कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य कई जवानों को भी यह सम्मान मिलेगा।

  • लेफ्टिनेंट कर्नल घटागे आदित्य श्रीकुमार
  • मेजर अंशुल बलतू
  • मेजर शिवकांत यादव
  • मेजर विवेक
  • मेजर लीशंगथेम दीपक सिंह
  • कैप्टन योगेंद्र सिंह ठाकुर
  • सूबेदार पी.एच. मोसेस समेत कई जवान शामिल हैं।
  • ध्यान रखें कि इनमें से एक शौर्य चक्र मरणोपरांत का भी है।

ये भी पढ़ें:  अभिनेता धर्मेंद्र को सर्वोच्च सम्मान, ममूटी और अल्का याज्ञनिक को पद्म भूषण

Recent Posts