Weather Update 13 February 2026: देश के इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, 15 फरवरी को बनेगा लो-प्रेशर एरिया

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

IMD Weather Forecast Today: मौसम विभाग (IMD) ने भारत के विभिन्न राज्यों में आज से लेकर अगले कुछ दिनों तक बारिश और बर्फबारी की ताज़ा अपडेट जारी की है। बता दें कि मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 15 फरवरी के आसपास बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अभी भी सक्रिय है। इसी के प्रभाव से 15 फरवरी 2026 के आसपास लो-प्रेशर एरिया (Low Pressure Area) बनने की संभावना भी जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर, हिमालयी राज्यों में बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक, दो नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेंगे, जो कुछ इस प्रकार से हैं, पहला 13 फरवरी से और दूसरा 16 फरवरी से रहेगा।

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख: 12, 13, 16 और 17 फरवरी बारिश ओर बर्फबारी का अलर्ट।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड: 16 से 18 फरवरी तक
  • अरुणाचल प्रदेश: 12, 14 और 15 फरवरी तक मौसम बिगड़ सकता है।

पंजाब, हरियाणा और यूपी में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में बारिश और कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की संभावना है।

Weather Alert
Weather Alert

तापमान पूर्वानुमान (Temperature Forecast)

न्यूनतम तापमान:

  • उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर भारत और मध्य प्रदेश में अगले 3 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं है।
  • इसके बाद 2-3°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।
  • बाकी राज्यों में तापमान सामान्य रहने का अनुमान है।

अधिकतम तापमान:

  • कर्नाटक, केरल, माहे, कोंकण और गोवा में अगले 24 घंटे तक कोई बदलाव नहीं।
  • उसके बाद 3 दिनों तक लगभग 2°C की बढ़ोतरी संभव।

घना कोहरा अलर्ट (Dense Fog Warning)

  • मेघालय: 13 फरवरी तक सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है।
  • हिमाचल प्रदेश: 14 फरवरी तक कोहरे की संभावना है।

हॉट एंड ह्यूमिड वेदर अलर्ट

  • तटीय कर्नाटक: 12 और 13 फरवरी हॉट एंड ह्यूमिड वेदर अलर्ट जारी किया गया है।
  • कोंकण और गोवा: 14 और 15 फरवरी अलर्ट जारी हुआ है।
  • मछुआरों के लिए चेतावनी (Fisherman Warning)
  • मौसम विभाग ने 12 से 17 फरवरी तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: रूस में WhatsApp पर लगा बैन, जानें क्या है इसकी वजह

Recent Posts