India vs New Zealand: टी20 में भारत को मिली करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से रोका विजयरथ

सीरीज जीत के बाद भारत फिसला

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेली गई टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। यह मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रनों से हरा दिया। बता दें कि भारतीय टीम (Indian team) पहले ही सीरीज को अपने नाम कर चुकी है, लेकिन यह हार घरेलू दर्शकों के लिए निराशाजनक है।

न्यूजीलैंड की पारी

न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बनाए।

  • ओपनर्स टिम सेफर्ट और डेवोन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर भारत को दबाव में डाल दिया।
  • टिम सेफर्ट ने 36 गेंदों पर 62 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
  • डेवोन कॉन्वे ने 23 गेंदों पर 44 रनों की तेज पारी खेली।

भारतीय टीम की गेंदबाजी

  • कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट झटके।
  • जसप्रीत बुमराह ने भी अहम विकेट लिया।
  • कप्तान मिचेल सेंटनर रनआउट होकर 11 रन ही बना सके।
  • अंतिम ओवरों में डेरिल मिचेल ने 18 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए
  • इस तरह से न्यूजीलैंड टीम 215 के बड़े स्कोर तक पहुंची।

भारतीय टीम की पारी

भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।

  • टीम ने महज 9 रन के स्कोर पर अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल सके,
  • सूर्यकुमार यादव सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए।
  • संजू सैमसन 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
  • हार्दिक पंड्या भी सिर्फ 2 रन ही बना पाए।
  • रिंकू सिंह ने 30 गेंदों पर 39 रन बनाए। जब रिंकू आउट हुए, तब भारत का स्कोर 82/5 था।
  • शिवम दुबे ने सिर्फ 23 गेंदों पर 65 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 3 चौके शामिल थे। उन्होंने मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

इस तरह से पूरी भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रनों पर सिमट गई।

India vs New Zealand सीरीज में स्कोर 1-3

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में स्कोर 1-3 से अपने में दर्ज किया। अब दोनों ही टीमों के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें:  UIDAI ने लॉन्च किया नया आधार ऐप, अब एक ही ऐप में मिलेंगी आधार से जुड़ी हर एक सुविधाएं

Recent Posts