Indigo Flight: आज रविवार के दिन इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। दरअसल, जिस इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी (Bomb threat on IndiGo flight) मिली वह दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रही थी। इस खबर की जानकारी मिलते ही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को आपात स्थिति में लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) पर ही उतारना पड़ा। बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों और एयरलाइन (Airline) के द्वारा सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
इंडिगो फ्लाइट को लखनऊ की ओर किया डायवर्ट
इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) के प्रवक्ता के अनुसार, फ्लाइट संख्या 6E6650 को सुबह करीब 8:46 बजे बम से जुड़ी धमकी मिली। इसके तुरंत बाद निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (Air Traffic Control) और एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी। हालात की गंभीरता से लेते हुए विमान को लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग तुरंत करवाई गई।
बता दें कि सूचना के बाद लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) पर सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहन जांच की। जांच पूरी होने तक यात्रियों को टर्मिनल में ही रखा गया और बाद में आगे की व्यवस्था की गई।

फ्लाइट के टॉयलेट में टिशू पेपर पर मिला संदेश
असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) रजनीश वर्मा ने बताया कि फ्लाइट के टॉयलेट में एक टिशू पेपर पर संदेश मिला, जिसमें लिखा था कि विमान में बम है। उस समय फ्लाइट में पायलट और केबिन क्रू सहित कुल 238 यात्री सवार थे, जो दिल्ली से बागडोगरा की ओर जा रहा था। खबर की सूचना मिलते ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया। आज सुबह करीब 8:46 बजे ATC को बम की धमकी का संदेश मिला, जिसके बाद विमान ने सुबह 9:17 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट (Security Agencies Alert)
इंडिगो फ्लाइट के लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) पर उतरते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट (Security Agencies Alert) हो गईं। विमान को एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में खड़ा कर के चारों तरफ से घेर कर जांच की गई। जहां बम निरोधक दस्ता, CISF और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं।
ये भी पढ़ें: मौनी अमावस्या पर संगम में नहीं हो सका शंकराचार्य का स्नान, पालकी रोकने पर बवाल






