Prayagraj Sangam: प्रयागराज माघ मेले के सबसे पवित्र दिन में मौनी अमावस्या पर संगम तट पर भारी भीड़ उमड़ी है। वहीं, दोपहर साढ़े 12 बजे तक करीब 3.15 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया था। इसी बीच ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के पालकी (रथ) को लेकर बड़ा विवाद हो गया।
दरअसल, शंकराचार्य अपने करीब 200 समर्थकों के साथ पालकी पर सवार होकर संगम नोज की ओर जा रहे थे। जिसमें पुलिस ने सुरक्षा और भीड़ के कारण उन्हें रोका और पैदल चलकर स्नान करने को कहा। वहीं, शंकराचार्य और उनके समर्थक इसके लिए तैयार नहीं हुए। जिसके बाद धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। साथ ही, समर्थकों ने बैरियर तोड़ने की भी कोशिश की।
प्रयागराज माघ मेले में मचा बवाल
वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शंकराचार्य को मनाने की कोशिश की, लेकिन वे पैदल जाने को राजी नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस ने समर्थकों को हटा दिया। साथ ही, शंकराचार्य की पालकी वहीं छूट गई और वे बिना स्नान किए वापस लौट गए।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को नहीं करने दिया स्नान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें स्नान नहीं करने दिया। वहीं, 40 साल से हम यहां स्नान करते आ रहे हैं। पैदल जाने से भगदड़ मच सकती है, इसलिए तीन साल से पालकी से आते हैं। जिसमें लोग भी दूर से दर्शन कर लेते हैं। साथ ही, पुलिस ने शिष्यों से बदसलूकी की।

प्लीज़, प्लीज़, प्लीज़ ऐसा न करें, पुलिस कमिश्नर ने की अपील
बता दें कि, प्रयागराज पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार ने लाउडस्पीकर पर अपील भी की। जिसमें तीन बार “प्लीज, प्लीज, प्लीज” कहते हुए कहा कि, साधु भेष में होकर अराजकता न करें। घाट पर तिल रखने की जगह नहीं है। महिलाएं नहा रही हैं, कपड़े बदल रही हैं। बच्चों के साथ श्रद्धालु हैं। सबकी जान बराबर है। साथ ही, एक-एक करके स्नान करें। बाद में कमिश्नर ने यह भी कहा कि, वापसी मार्ग अवरुद्ध था। बैरियर तोड़े गए और पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। CCTV से जांच होगी। 200 लोगों के साथ जाना खतरनाक था।
200 अनुयायियों के साथ पालकी पर आए
मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल का कहना है कि, शंकराचार्य बिना अनुमति के 200 अनुयायियों के साथ पालकी पर आए। साथ ही, बैरियर तोड़कर तीन घंटे तक रास्ता रोका। जिस वजह से आम लोगों को काफी परेशानी हुई। ऐसे में बड़ा हादसा भी हो सकता था।
ये भी पढ़ें: iPhone 17 Pro हुआ सस्ता! Amazon Republic Day Sale में मिलेगा बंपर ऑफर, जानें कैसे पाएं लाभ






