IndiGo Flight U Turn: बीते काफी दिनों से मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते कई देशों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका असर कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, आज सोमवार को दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की फ्लाइट को तनाव के कारण अचानक बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। यह फ्लाइट इथियोपिया की सीमा के पास पहुंचने के बाद यू-टर्न लेकर फिर से दिल्ली लौटी।
बता दें कि यह इंडिगो की फ्लाइट 6E33 दिल्ली से मैनचेस्टर (यूके) के लिए रवाना हुई थी, जो सिर्फ सात घंटे तक ही उड़ान भर पाई और फिर विमान को अचानक वापस लौटने का फैसला लेना पड़ा, जिससे यात्रियों के बीच में थोड़ी समय के लिए घबराहट का माहौल बन गया, लेकिन फ्लाइट में मौजूद अन्यक्रू मेंबर्स की वजह से स्थिति पर काबू पाया गया।
फ्लाइटराडार 24 ने दी जरूरी जानकारी
फ्लाइट ट्रैकिंग सेवा FlightRadar24 के मुताबिक, आज दिल्ली से उड़ान भरने के बाद विमान सामान्य रूप से अपने रास्ते पर उड़ान भर रहा था, लेकिन इथियोपिया के हवाई क्षेत्र के पास पहुंचते ही विमान ने अचानक यू-टर्न ले लिया और फिर भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस लौट आया, जिससे साफ जाहिर होता है कि अभी स्थिति सामान्य नहीं हुई है।
फ्लाइट वापस लौटने का मुख्य कारण?
फ्लाइट वापस लौटने पर इंडिगो की ओर से बयान भी जारी किया गया, जिसमें कहा गया है कि पश्चिम एशिया में तेजी से बदल रहा है और साथ ही वह के हालात को देखते हुए आखिरी समय में कुछ हवाई क्षेत्रों पर प्रतिबंध लगा दिए गए है। इसी वजह से दिल्ली से मैनचेस्टर जाने वाली फ्लाइट 6E 033 को वापस अपने मूल स्थान यानी दिल्ली लौटना पड़ा।
वही, एयरलाइन के प्रवक्ता का कहना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण कुछ उड़ानों को लंबा रास्ता लेना पड़ सकता है या फिर उनका रूट बदला जा सकता है।

यात्रियों की सुरक्षा है सबसे जरूरी
अपनी एडवाइजरी में इंडिगो ने कहा है कि हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी यात्रियों, चालक दल और विमान की सुरक्षा अधिक महत्वपूर् रखती है। एयरलाइन फिलहाल संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर पूरी स्थिति का सही से जायजा ले रही है, ताकि जल्द ही इन रूट पर उड़ान सेवाएं को पहली की तरह सामान्य किया जा सके।
कितनी है दूरी और उड़ान समय
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से मैनचेस्टर के बीच ग्रेट-सर्कल दूरी लगभग 6,829 किलोमीटर तक है। ऐसे में सामान्य परिस्थितियों में इस मार्ग पर उड़ान का औसत समय करीब 11 घंटे तक होता है, लेकिन इन दिनों समय काफी अधिक लग रहा है, क्योंकि इन देशों में विमान पहले की तरह सीधे तौर पर नहीं जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: मुस्लिम आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार, जानें कौन-कौन थे शामिल






