Uttam Nagar Hatyakand: पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने एक मासूम युवा की जान ले ली थी। इस घटना पर पिछले कुछ दिनों से बजरंग दल से लेकर कई आम नागरिकों में गुस्सा बना हुआ था, जिसके चलते प्रशासन ने इस हत्याकांड पर सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को नगर निगम की टीम ने मुख्य आरोपी उमरदीन के घर पर बुलडोजर कार्रवाई कर दी गई है और साथ कई लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
बता दें कि इस प्रशासन के द्वारा आज उत्तम नगर में स्थिति मुस्लिम के उस घर को अवैध निर्माण घोषित कर गिरा दिया गया है। इस दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैले।
घर अवैध रूप से बना
अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान पता चला है कि मुस्लिम आरोपी के घर में कुछ हिस्से अवैध रूप से बनाए गए थे। इसके बाद नगर निगम ने तुंरत कार्रवाई करते हुए बुलडोजर और हथौड़ों की मदद से उन हिस्सों को तोड़ दिया है। इस कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए है, जो पिछले कुछ दिनों से बनें हुए है और साथ ही पुलिस के द्वारा लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी गई है।
वही, प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस के द्वारा इस हत्याकांड मामले में लगातार गिरफ्तारी भी की जा रही है। रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार हुआ, ऐसे में अबतक पुलिस के द्वारा कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

होली के दिन शुरू हुआ था विवाद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना 4 मार्च 2026 होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में हुई थी। जहां 2 पड़ोसी परिवारों के बीच एक छोटी सी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि एक छोटी बच्ची ने पानी से भरा गुब्बारा मुस्लिम महिला के ऊपर फेंक दिया था, जिससे वह महिला काफी भड़ गई और अपने पूरे परिवार के साथ उस बच्ची के घर में घुस गए और बच्ची समेत हर एक व्यक्ति को उन्होंने बुरी तरह पिटा। इस दौरान उस बच्ची के घर के 26 वर्षीय तरुण कुमार पर हमला कर मार डाला।
इलाज के दौरान हुई मौत
हमले में तरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।
ये लोग हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार इस मामले में उमरदीन (49), जुम्मादीन (36), कमरुद्दीन (36), मुस्ताक (46), मुजफ्फर (25) और ताहिर (18) समेत कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक नाबालिग भी है। रविवार को एक और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस केस में कुल आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: 40 के बाद भी दिखेंगे जवान, बस अपनी डाइट में शामिल करें ये 7 एंटी-एजिंग फूड्स






