LPG Cylinder News: बीते कुछ दिनों से देश में LPG सिलेंडर की कमी के चलते कई गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। ऐसे में अब केंद्र सरकार ने लोगों की परेशानी को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है। दरअसल, भारत सरकार ने कमर्शियल LPG यूजर्स को राहत देते हुए अतिरिक्त कमर्शियल सिलेंडर जारी करने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा, राज्यों को विकल्प के तौर पर अतिरिक्त केरोसीन भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबार प्रभावित न हो सके।
पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय के मुताबिक, देश में गैस की सप्लाई (Gas Supply) सामान्य है, लेकिन लोगों में डर की वजह से सिलेंडर की बुकिंग (Cylinder Booking) अचानक कई गुना बढ़ गई है। इसी कारण कई जगहों पर सिलेंडर की कमी हो गई हैं।
सरकार ने राज्यों को दिए गए निर्देश
मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग ने कहा है कि रोजाना करीब 50 लाख LPG सिलेंडर देशभर में डिलीवर किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में किसी बड़ी कमी की जानकारी नहीं है। हालांकि, लोगों द्वारा पैनिक बुकिंग (Panic Booking) करने से अचानक मांग बढ़ गई है। इसी वजह से राज्य सरकारों को निर्देश दिया गया है कि वे कमर्शियल सिलेंडर के असली जरूरतमंदों की पहचान करें और उन्हें प्राथमिकता पर सिलेंडर उपलब्ध कराएं।
सरकार ने ये भी कदम उठाएं
- शहरी क्षेत्रों में LPG गैस सिलेंडर की सप्लाई 25 दिनों के अंदर की जाएगी।
- ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की सप्लाई 45 दिनों अंदर की जाएगी।
- इसके अलावा, सरकार ने 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम भी तैयार किया है, जिससे लगातार जहाजों की गतिविधियों और सुरक्षा की निगरानी रहे।
केरोसीन की अधिक मात्रा जारी
सरकार ने LPG के विकल्प के तौर पर राज्यों को अतिरिक्त केरोसीन भी देने का भी फैसला लिया है। हर तिमाही में केंद्र सरकार राज्यों को करीब 1 लाख किलोलीटर केरोसीन उपलब्ध कराती है।
मंत्रालय ने अब अतिरिक्त 48 हजार किलोलीटर केरोसीन जारी करने का आदेश भी दे दिया है। इससे उन इलाकों में राहत मिलने की उम्मीद है जहां गैस की सप्लाई (Gas Supply) प्रभावित होने की खबरें हैं।
LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद शालीमार गार्डन की भारत गैस एजेंसी पर लोगों की भारी भीड़ और लंबी लाइनें लगीं।#LPGCylinder #GasPriceHike #ShalimarGarden #BharatPetroleum #LPGPrice #GasCylinder #PublicRush #todaytopicalnews pic.twitter.com/pnYG7QB1M4
— Today Topical News (@TodayTopical) March 12, 2026
देश में एक लाख रिटेल आउटलेट
सरकार के अनुसार देश में करीब एक लाख पेट्रोलियम रिटेल आउटलेट काम कर रहे हैं, जिनमें से अधिकतर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के हैं। मंत्रालय का कहना है कि अभी तक किसी भी रिटेल आउटलेट पर ईंधन की पूरी तरह कमी की स्थिति सामने नहीं आई है। हाल के आंकड़ों के मुताबिक LPG प्रोडक्शन 25% से बढ़कर लगभग 28% तक पहुंच गया है।
सिलेंडर बुकिंग के लिए मची अफरा-तफरी
LPG की कमी की खबरों के बाद कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। ग्राहक जल्दी सिलेंडर पाने के लिए बड़ी संख्या में बुकिंग कर रहे हैं, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
पेट्रोलियम मंत्री का बयान
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, LPG और अन्य ईंधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात के बावजूद भारत में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है। साथ ही, कच्चे तेल की सप्लाई और घरेलू LPG उपलब्धता को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है और जरूरत पड़ने पर तुरंत अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: शालीमार गार्डन में गैस सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़, एजेंसी के बाहर लोगों की लगी लंबी कतारें






