Mahashivratri: 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पावन पर्व का शुभ दिन है। इस दिन जहां एक ओर भगवान शिव की आराधना और आत्मशुद्धि की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार कुछ राशियों के लिए यह दिन सावधानी की मांग भी करता है। ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के चलते आज के दिन 6 राशियों को मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक स्तर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि ये राशि वाले सतर्क रहें और धैर्य से काम लें।
महाशिवरात्रि के दिन राशिफल
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह दिन कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ाने वाला हो सकता है। आज के दिन जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला नुकसानदायक हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर कदम उठाएं। गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। उपाय के तौर पर सुबह शिवलिंग पर जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर से विचारों में टकराव संभव है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य के लिहाज से पेट या ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। शाम के समय शिव मंदिर में दीपक जलाना और सफेद मिठाई का दान करना शुभ रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए आज का दिन आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव ला सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। विवादों से दूरी बनाए रखें। दिन को बेहतर बनाने के लिए भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएं और जरूरतमंद को अनाज का दान करें।
वृश्चिक राशि
इन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। वाणी में कठोरता आ सकती है, जिससे रिश्तों में खटास बढ़ने की आशंका है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि में कई ग्रहों की युति मानसिक भ्रम और असमंजस पैदा कर सकती है। आत्मसम्मान से जुड़ा कोई मुद्दा परेशान कर सकता है। आर्थिक जोखिम लेने से बचें और किसी भी तरह की बहस में न उलझें। “ॐ नमः शिवाय” का जप और काले तिल का दान मन को शांति देगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों को आज के दिन कार्यों में देरी और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। सहकर्मियों या दोस्तों से अपेक्षित सहयोग न मिलने से निराशा हो सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा।
ये भी पढ़ें: सोना 25 हजार और चांदी 1.40 लाख रुपये तक टूटी, जानें लेटेस्ट रेट और अपडेट






