Ajit Pawar Plane Crash CCTV Video: डिप्टी सीएम अजित पवार के हेलिकॉप्टर क्रैश में 5 की मौत, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल

डिप्टी सीएम अजित पवार के हेलिकॉप्टर क्रैश में 5 की मौत

Ajit Pawar Plane Crash CCTV Video: आज सुबह-सुबह बारामती से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, आज बुधवार सुबह लगभग 8:45 बजे डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अजित पवार सहित 5 लोग के मरने की खबर सामने आ रही है।

सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल

बता दें कि सोशल माीडिया पर इस दर्दनाक हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का भयावह दृश्य साफ देखा जा सकता है। सीसीटीवी फुटेज में विमान जैसे ही जमीन से टकराता है, तब अचानकसे तेज धमाका होता है और विमान आग के गोले में बदल जाता है। खबरों के मुताबिक, वीडियो में विमान के दो हिस्सों में टूटकर बिखरने और काले धुएं के गुबार उठने का दृश्य भी दिखाई देते हैं।

बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह 8:46 बजे हुआ और सोशल मीडिया में पर यह वीडियो बारामती एयरपोर्ट के पास स्थित हाईवे से रिकॉर्ड किया गया। फुटेज में धमाके की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दे रही थी।

video thumbnail

सभी की मौके पर हुई मौत

आज के इस दर्दनाक विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार, उनके पीएसओ, अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर शामिल थे। जैसे ही हादसा हुआ सभी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय प्रशासन और राहत टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन हादसा इतना भयानक था कि किसी को नहीं बचाया गया।
बारामती विमान हादसे में इन लोगों ने गंवाई जान?

  • अजित पवार (उप मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र)
  • विदीप जाधव (पीएसओ)
  • कैप्टन सुमित कपूर (पायलट)
  • कैप्टन शांभवी पाठक (सह-पायलट)
  • पिंकी माली (फ्लाइट अटेंडेंट)

हादसे का नहीं पता चला कुछ

इस हादसे के पीछे का कारण अभी तक सही से पता नहीं चला है। इसकी जांच जारी है। शुरूआती जांच से पता चला है कि यह हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ। जांच एजेंसियां विमान के ब्लैक बॉक्स और अन्य साक्ष्यों की मदद से दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।

डिप्टी सीएम अजित पवार के हेलिकॉप्टर क्रैश में 5 की मौत
डिप्टी सीएम अजित पवार के हेलिकॉप्टर क्रैश में 5 की मौत

देशभर में शोक की लहर

इस हादसे ने राज्य और देशभर में शोक की लहर है। आज के दिन राजनीतिक जगत और जनता को भारी सदमा लगा है। मुख्यमंत्री कार्यालय और अन्य उच्च अधिकारियों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट की हैं।

एयरपोर्ट पर बढ़ी सुरक्षा

इस दुखद घटना के बाद प्रशासन ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी है और एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले सभी विमानों की जांच बारिकी से की जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से दूर रहें और अधिकारियों द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी का ही पालन करें।

अजित पवार का अंतिम संस्कार होगा कल

खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार कल यानी 29 जनवरी 2026 को होगा। इस दौरान कई गणमान्य उपस्थिति रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Renault Duster Launch 2026: अब नए लुक में आइकॉनिक SUV, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और ADAS से लैस, जानें टोकन अमाउंट

Recent Posts