IMD Weather Alert: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पढ़ने वाली है। जिसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और ओडिसा जैसे राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर के कारण से लोगों की काफी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिसमें, मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2–3 दिनों तक गंभीर शीतलहर होने का अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले 5-6 दिनों तक घना कोहरा बना रहेगा। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक शीत दिवस की स्थिति रह सकती है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसमें 17 से 21 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इससे मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है।

उत्तर प्रदेश
बता दें कि, उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जिसमें 19 और 20 जनवरी को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, जिससे ठंड कम हो सकती है।
उत्तराखंड
उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी जैसे जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार हैं। जिसमें हरिद्वार और उधम सिंह नगर में शीत दिवस बना रहेगा।
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की सर्दी से डल झील समेत कई जलाशय जम गए हैं। वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर की ओर बढ़ रहा है, जो 17 जनवरी से मौसम प्रभावित करेगा।
राजस्थान
राजस्थान में भी शीतलहर और घना कोहरा जारी रहेगा। हालांकि, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी। साथ ही, 17-18 जनवरी को उत्तरी और पश्चिमी भागों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
मौसम विभाग ने दी सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गर्म कपड़े पहनें, कोहरे में सावधानी से यात्रा करें और स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। ठंड से बचाव के लिए बुजुर्गों और बच्चों को घर के अंदर रहने की सलाह है। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी, 5048 वोटरों की लिस्ट फाइनल, नितिन नबीन का चुना जाना तय






