‘Patni ki kamai khata hai…’ मैरीकॉम के बयान ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर यूजर्स का फूटा गुस्सा

मैरीकॉम के बयान ने मचाया बवाल

‘Patni ki kamai khata hai’ बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया और मैरी-कॉम की वीडियों वायरल हो रही है। मैरीकॉम इन दिनों अपनी निजी जिंदगी से जुड़े विवादों पर एक बयान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और कुछ पोस्ट्स ने मैरीकॉम (Mary Kom) और उनके पति के रिश्ते को लेकर बहस छेड़ दी है।

बता दें कि भारतीय बॉक्सर मैरीकॉम (Indian Boxer Mary Kom) ने भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है, लेकिन इस बार उनके बयान ने उनके फैन और कई लोगों के दिलों को ठहेस पहुंचाई है।

मैरीकॉम ने पति पर लगाएं गंभीर आरोप

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार, मैरीकॉम ने एक इंटरव्यू (Mary Kom Interview) में अपने पति पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनका ‘पति पत्नी की कमाई खाता है’ (‘Patni ki kamai khata hai’) और बिना कुछ कमाएं कामयाबी उसे ऐसे ही मिल गई। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अपने रिश्ते में ईमानदारी के साथ नहीं निभाते हैं। मैरीकॉम के इस बयान के सामने आने के बाद से मानों एक नई बहस शुरू हो गई है। लोगों के द्वारा कई तरह के सवाल मैरीकॉम से पुछे जा रहे हैं और साथ ही उन्हें बेहद ट्रोल (Troll) भी किया जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि यह विवाद यहीं नहीं रुका, बल्कि मैरीकॉम के पति (Mary Kom Husband) की ओर से भी पलटवार किया गया। उन्होंने भी दावा किया कि उनके पास व्हाट्सएप चैट आदि कई सबूत हैं, जिनसे मैरीकॉम के एकेडमी से जुड़े एक जूनियर बॉक्सर के साथ उनके गैर-संबंध है।
फिलहाल, इस मामले के पीछे की सच्चाई क्या है, यह साफ तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा हाई-वोल्टेज ड्रामे (High-voltage drama) बन चुका है।

Patni ki kamai khata hai…
Patni ki kamai khata hai…

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

पत्नी की कमाई खाता है… मैरीकॉम के इस बयान के ऊपर विवाद पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग तंज कसते नजर आ रहे हैं, तो कुछ निराशा जाहिर कर रहे हैं।
वही, एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सबसे ज्यादा “कट” तो उन लोगों का गया, जिन्होंने मैरीकॉम की बायोपिक (Mary Kom biopic) देखकर पति-पत्नी के बीच आदर्श प्यार और त्याग की कहानी पर भरोसा किया था।
दूसरा, एक यूजर ने सवाल उठाया कि जिंदा लोगों की बायोपिक इतनी जल्दी क्यों बना दी जाती है, क्योंकि कहानी तो अभी बाकी है।

ये भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, नया सैलरी अकाउंट पैकेज, 2 करोड़ का बीमा और सस्ता लोन, यहां पूरी जानें जानकारी

Recent Posts