PM Kisan Update: किसानों के लिए खुशखबरी! 20 जून को जारी होगी 23वीं किस्त, जानें किन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ और जरूरी अपडेट

PM Kisan Update 23rd Installment

PM Kisan Update 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना के लाभार्थी किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार 20 जून 2026 को योजना की 23वीं किस्त जारी कर रही है। इस बात की जानकारी खुद विभाग ने PM KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। पीएम किसान की इस किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से 18,880 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

बता दें कि पीएम -किसान के तहत ₹1.01 लाख करोड़ से अधिक की राशि महिला अन्नदाताओं के खातों में सीधे तौर पर लाभ पहुंचा है, जिससे  सरकार की इस योजना से आत्मनिर्भर और सशक्त बनी।  इस बार सरकार ने PM Kisan Yojana को लेकर कुछ नए नियम लागू किए हैं, जिनका पालन नहीं करने वाले किसानों की किस्त अटक सकती है। यहां जानें पूरी डिटेल

20 जून को आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त (PM KISAN 23rd Installment) 20 जून 2026 को जारी की जाएगी। इससे पहले 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त जारी की गई थी, जिसका लाभ देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिला था।

पीएम योजना (PM Yojana) के तहत सरकार हर साल किसानों को 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

किस शहर से जारी करेंगे पीएम मोदी 23वीं किस्त?

पिछली यानी 22वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से जारी की थी। इस दौरान उन्होंने किसानों को संबोधित भी किया था और विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की थी।  पीएम किसान की 23वीं किस्त (23rd installment of PM Kisan) का आधिकारिक कार्यक्रम 20 जून 2026, शनिवार के दिन, तारकेश्र्वर, हुगली, पश्चिम बंगाल में आयोजित किया गया है, जहां से 9.44 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से 18,880 करोड़ से अधिक की राशि का हस्तांतरण किया जाएगा।

e-KYC के साथ Farmer ID भी हुई अनिवार्य

जैसा कि आपको ऊपर बताया गया है कि पीएम किसान योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। अब केवल e-KYC पूरी करना ही पर्याप्त नहीं होगा। मोदी सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन किसानों के पास यूनिक Farmer ID नहीं होगी, उन्हें अगली किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है। Farmer ID किसानों की डिजिटल पहचान के रूप में काम करेगी। इसमें किसान की जमीन, खेती और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज होगी।

Farmer ID क्यों है जरूरी?

भारत सरकार ने पीएम किसान योजना में पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए Farmer ID को अनिवार्य किया है, ताकि किसानों का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा और डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन (Duplicate Registration) जैसी समस्याओं पर रोक लगेगी, जो किसान अभी तक Farmer ID नहीं बनवा पाए हैं, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। अन्यथा उनकी अगली किस्त रुक सकती है।

e-KYC नहीं कराई तो अटक सकता है पैसा

पीएम किसान योजना में e-KYC पहले से ही अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराई है, उन्हें 23वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। किसान पीएम किसान पोर्टल, मोबाइल ऐप या नजदीकी CSC सेंटर के माध्यम से e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। सरकार लगातार किसानों से समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करने की अपील कर रही है।

इन कारणों से भी रुक सकती है किस्त

  • आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी में अंतर
  • बैंक खाता बंद होना
  • IFSC कोड बदल जाना
  • बैंक KYC अपडेट न होना
  • आधार से बैंक अकाउंट लिंक न होना
  • आवेदन में गलत जानकारी दर्ज होना

जमीन से जुड़े रिकॉर्ड भी रखें अपडेट

पीएम किसान योजना का लाभ (PM Kisan Yojana Benefits) पाने के लिए भूमि रिकॉर्ड का सही होना बेहद जरूरी है। अगर किसान की जमीन का रिकॉर्ड अपडेट नहीं है, म्यूटेशन लंबित है या जमीन किसी कानूनी विवाद में फंसी हुई है, तो किस्त रोकी जा सकती है। ऐसी स्थिति में किसानों को संबंधित तहसील या कृषि विभाग कार्यालय (Agriculture Department Office) से संपर्क कर रिकॉर्ड सही करवाना चाहिए।

किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ?

  • e-KYC नहीं कराने वाले किसान
  • Farmer ID नहीं बनवाने वाले किसान
  • आधार से बैंक खाता लिंक न कराने वाले लाभार्थी
  • भूमि सत्यापन पूरा न कराने वाले किसान
  • आयकर दाता
  • सरकारी कर्मचारी
  • 10,000 रुपये से अधिक मासिक पेंशन पाने वाले व्यक्ति

ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम पीएम किसान लाभार्थी सूची (PM Kisan Beneficiary List) में है या नहीं, तो आप आसानी से ऑनलाइन जांच कर सकते हैं। इसके लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (PM Kisan official website) पर जाएं। वहां Beneficiary List विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें। स्क्रीन पर लाभार्थियों की पूरी सूची दिखाई देगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  ड्यूटी पर Reel बनाने वालों को सीएम योगी की सख्त चेतावनी, बोले- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, होगी कार्रवाई

Recent Posts