PM Modi Israel Visit 2026: इजरायली संसद में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, Knesset को किया संबोधित, पीएम मोदी ने रचा इतिहास

PM Modi Israel Visit 2026

PM Modi Israel Visit 2026: आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) इजरायल दौरे पर है। जहां उनका स्वागत बेहद गर्मजोशी के साथ हुआ। इस दौरान पीएम मोदी ने इजरायल की संसद Knesset को भी संबोधित किया, जिसके बाद पूरा सदन ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा। प्रधानमंत्री के आगमन पर सांसदों ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस तरह से यह क्षण भारत-इजरायल संबंधों के इतिहास में एक ऐतिहासिक पल बन गया।

पीएम मोदी ग्रेट फ्रेंड और महान नेता’ (PM Modi ‘Great Friend’ and ‘Great Leader’)

वही, इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने भी अपने संबोधन के समय पीएम मोदी को “ग्रेट फ्रेंड” और “महान नेता” बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी का इजरायल आना दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत करने वाला है। साथ ही, नेतन्याहू ने कहा कि भारत और इजरायल के रिश्ते आपसी विश्वास और साझा मूल्यों पर आधारित हैं।

Knesset में पीएम मोदी के संबोधन में कहां ये सब कुछ

  1. 140 करोड़ भारतीयों का संदेश

पीएम मोदी ने कहा कि इस सदन के सामने खड़ा होना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि वे 140 करोड़ भारतीयों की ओर से दोस्ती, सम्मान और साझेदारी का संदेश लेकर आए हैं।

  1. खास संयोग का जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका जन्म उसी दिन हुआ था, जिस दिन भारत ने इजरायल को आधिकारिक मान्यता दी थी। इसे उन्होंने दोनों देशों के ऐतिहासिक रिश्तों का विशेष प्रतीक बताया।

  1. आतंकवाद पर सख्त संदेश

7 अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत इजरायल के दर्द को समझता है। उन्होंने कहा कि कोई भी कारण आम नागरिकों की हत्या या आतंकवाद को सही नहीं ठहरा सकता। भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति (Zero Tolerance Policy) है और इसमें कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं है।

  1. गाजा शांति पहल का समर्थन

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने गाजा पीस इनिशिएटिव का समर्थन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति का रास्ता कठिन जरूर होता है, लेकिन बातचीत और कूटनीति ही स्थायी समाधान का आधार है। भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए वैश्विक समुदाय के साथ खड़ा है।

इजरायली संसद में ऐतिहासिक पल, गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे
इजरायली संसद में ऐतिहासिक पल, गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

भारत की सांस्कृतिक विरासत

पीएम मोदी ने अपने भाषण में भारत में रहने वाले यहूदी समुदाय के बारे में भी कहा कि भारत में यहूदी समुदाय सदियों से बिना किसी भेदभाव के रह रहा है। उन्होंने अपनी परंपराओं को सुरक्षित रखते हुए भारतीय समाज में सक्रिय योगदान दिया है। यह भारत की सहिष्णु और विविधतापूर्ण संस्कृति का प्रमाण है।

भारत की अर्थव्यवस्था और वैश्विक साझेदारी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पिछले कुछ वर्षों से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत जल्द ही दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा। भारत ने हाल के वर्षों में कई महत्वपूर्ण व्यापार समझौते किए हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर साझेदारी मजबूत हुई है।

भारत-इजरायल संबंधों को नई दिशा

पीएम मोदी का यह दौरा भारत-इजरायल संबंधों को नई ऊर्जा देने वाला माना जा रहा है। रक्षा, कृषि, तकनीक और व्यापार के क्षेत्रों में दोनों देशों का सहयोग लगातार बढ़ रहा है। Knesset में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे इस मजबूत और भरोसेमंद रिश्ते की तस्वीर पेश करते हैं।

ये भी पढ़ें:  इन राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ेगा तापमान

Recent Posts