Weather Update Today: इन राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ेगा तापमान

Weather Update Today

Weather Update Today: फरवरी के आखिरी सप्ताह में मौसम ने देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। कहीं बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के साथ बारिश दस्तक, तो कहीं तापमान बढ़ने से गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 फरवरी के बीच कई राज्यों में गरज-चमक, आंधी और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ठंड बढ़ा सकती है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का असर धीरे-धीरे तेज होगा।

भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान Andaman & Nicobar Islands में बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 24 फरवरी को कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। प्रशासन ने लोगों को समुद्र में न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

देश के अन्य राज्यों का हाल

  • IMD की लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 25 फरवरी को West Bengal (गंगीय क्षेत्र), Jharkhand और Odisha में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
  • आज के दिन Madhya Pradesh (पूर्वी भाग), Sikkim, Arunachal Pradesh, Assam और Meghalaya में गरज-चमक के साथ मौसम खराब रह सकता है।
  • दक्षिण भारत के Andhra Pradesh (तटीय क्षेत्र और यनम), Telangana और Lakshadweep में भी 24 फरवरी को आंधी-बारिश के आसार हैं।
  • Chhattisgarh में 24 से 26 फरवरी तक मौसम अस्थिर रहेगा, जबकि Kerala और माहे, Karnataka (आंतरिक भाग) और Tamil Nadu में 24-25 फरवरी को बारिश की संभावना है।
IMD Weather Update
IMD Weather Update

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग की अपडेट के अनुसार, 27 और 28 फरवरी को Jammu and Kashmir, Himachal Pradesh और Uttarakhand में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इससे ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है।

तापमान में होगा इजाफा

  • मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। कई इलाकों में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा रह सकता है।
  • मध्य और पूर्वी भारत में अगले 4 दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
  • Maharashtra में अगले दो दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य रहने का अनुमान है।

IMD की लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने आंधी और बिजली के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और किसानों को फसलों की सुरक्षा के उपाय करने की सलाह दी है। समुद्री क्षेत्रों में मछुआरों को विशेष सावधानी बरतने को सलाह दी है।

ये भी पढ़ें:  महिलाओं को सरकार दे रही फ्री LPG सिलेंडर, जानें कैसे उठाएं योजना का लाभ

Recent Posts