Today’s Horoscope for 9 February 2026: आज के दिन इन राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा, जानें अपना दिन

आज का राशिफल

Today’s Horoscope for 9 February 2026: सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास है। इस दिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन जानकी जयंती और कालाष्टमी व्रत का संयोग बन रहा है। सोमवार होने के कारण भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है।

बता दें कि आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव लगभग सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं 9 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल।

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक संकेत लेकर आया है। पिता या किसी बड़े की सलाह से धन लाभ हो सकता है। नए लोगों से दोस्ती होगी और आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का आज के दिन अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। बेवजह की बातों और फालतू कामों में समय न गंवाएं। आज के दिन थोड़ा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से काफी अच्छा है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए अवसर भी मिल सकते हैं।

कर्क राशि

आज के दिन कर्क राशि के लोग घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव या मतभेद हो सकते हैं, धैर्य से काम लें तो स्थिति संभल जाएगी।

ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार राशियों
ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार राशियों

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। धन की बचत पर ध्यान देना जरूरी है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, लेकिन किसी व्यक्ति के कारण मानसिक तनाव हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के खर्चों में इजाफा हो सकता है। घरेलू जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें, वरना परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर खर्च करने की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को अचानक धन लाभ होने की संभावना है, जिससे आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। हालांकि साझेदारी के व्यापार में नुकसान हो सकता है, सतर्क रहें। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देना जरूरी है। आने वाले समय में पैसों की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए बचत पर जोर दें। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए मेहनत रंग लाएगी। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को नशे से दूर रहने की सलाह दी जाती है। कोई कीमती सामान खोने की आशंका है, सावधानी बरतें। दोस्तों के चक्कर में समय बर्बाद हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के कारोबारियों को लाभ मिलने के योग हैं। आज के दिन खर्च अधिक हो सकता है। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है, समझदारी से काम लें।

ये भी पढ़ें: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख समेत कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

Recent Posts