Weather Update: उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। दरअसल, मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 9 से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की तो कहीं-कहीं मध्यम बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है।
10 फरवरी तक इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का असर और तेज हो सकता है। इस दिन कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
तापमान का पूर्वानुमान (Temperature Forecast)
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मध्य भारत में भी अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान है, जबकि उसके बाद अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान अगले चार दिनों तक लगभग सामान्य बना रहेगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। देश के बाकी हिस्सों में फिलहाल न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

इन राज्यों कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि उत्तराखंड में 8 फरवरी तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
वहीं अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में कोहरे व ठंड की स्थिति बनी रह सकती है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, समेत इन राज्यों में 10 फरवरी तक बारिश, बर्फबारी और कोहरा का अलर्ट






