Rashifal 5 February 2026: दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, हर दिन बदलती है। ऐसे में आज के दिन यानी 5 फरवरी 2026 का राशिफल बताता है कि कुछ राशि वालों के लिए शुभ संकेत है और कुछ लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आइए जानते हैं शनिवार, आज का राशिफल क्या कहता है?
आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal)
मेष राशि
आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कामकाज के साथ अन्य जिम्मेदारियां भी रहेंगी। सरकारी कार्यों में लापरवाही न करें। नौकरी से जुड़े मामलों में किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लाभ दे सकती है। परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा।
वृषभ राशि
इन राशि के लिए आज माहौल सकारात्मक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक विवाद सुलझने के योग हैं। बेवजह के झगड़ों से दूरी बनाकर रखें। अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद पर भरोसा रखें।
मिथुन राशि
इन लोगों के लिए आज नए घर या संपत्ति से जुड़ा फैसला लाभदायक रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, हालांकि वाणी पर संयम जरूरी है।
कर्क राशि
आज के दिन इन लोगों को खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। व्यापार में विवाद से बचना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि
आज आप अपने काम से खुद को साबित करेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है। धन संबंधी अटका काम पूरा होने के संकेत हैं। पिता की सलाह लाभकारी होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज के दिन सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। परिवार में शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

तुला राशि
आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सुधार देखने को मिलेगा। किसी पुरानी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ें। कीमती सामान की सुरक्षा पर ध्यान दें।
वृश्चिक राशि
भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिल सकता है। घर की साज-सज्जा या मरम्मत का काम शुरू हो सकता है। संतान की भावनाओं को समझना जरूरी होगा।
धनु राशि
आज भाग्य आपका साथ देगा। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। उधार दिया धन वापस मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।
मकर राशि
इन लोगों को आज कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। काम समय पर पूरे होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से तालमेल बनाए रखना होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
कुंभ राशि
इन लोगों का आज का पूरा दिन मौज-मस्ती भरा दिन रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। पारिवारिक मामलों में बड़ों की सलाह जरूरी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज के दिन ध्यान भटक सकता है, इसलिए जरूरी कामों पर फोकस करें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों के लिए समय अनुकूल है। शेयर बाजार में सावधानी जरूरी है। सामाजिक कार्यों से सम्मान मिलने के योग हैं।






