Rashifal 26 January 2026: 77वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए खुशखबरी और नए अवसर लेकर आई है। वही, कुछ लोगों को आज के दिन सतर्क रहना होगा। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि आज का दिन राशिफल (Today’s Horoscope) करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिहाज क्या बताता है?
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि वालों को आज पुराना रुका काम पूरा होने से राहत मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। शाम का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक है। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। पारिवारिक व्यवसाय में पिता का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। आज धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। व्यापार में मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन प्रेम जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। इन्हें आज नौकरी या व्यापार में खुशखबरी मिल सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों की वाणी आज सम्मान दिलाएगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें। वैवाहिक और प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में थोड़ी सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे खर्च बढ़ेगा लेकिन सम्मान भी मिलेगा।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है। नए संपर्क बनेंगे जो आगे लाभ देंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आज अटका हुआ धन मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान कर सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लिए आज का दिन बेहद लाभकारी है। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में फायदा होगा, लेकिन किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
मकर राशि
मकर राशि वालों को आज के दिन नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में लाभ होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को मेहनत के बाद आज सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर सावधानी रखें। प्रेम जीवन में थोड़ी अनबन संभव है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला है। गलत फैसले से नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। आज के दिन खर्चों पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति ने किया वीरता पुरस्कारों का ऐलान, इन जवानों को मिलेगा अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र






