Royal Enfield Himalayan 440: रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की नई हिमालयन, जानें कीमत और खास फीचर्स

Royal Enfield Himalayan 440 launch

Royal Enfield Himalayan 440: रॉयल एनफील्ड की बाइक को भारत में सबसे अधिक ग्राहकों के द्वारा पसंद किया जाता है। इसी क्रम में Royal Enfield ने एडवेंचर बाइक पसंद करने वाले के लिए अपनी नई Himalayan 440 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस बेहतरीन मॉडल की बाइक को मौजूदा Himalayan 450 के साथ एक अलग विकल्प के तौर पर पेश किया है। नई बाइक खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर लाई गई है, जिन्हें पुरानी Himalayan 411 का डिजाइन पसंद था और वे उसी तरह की दमदार एडवेंचर बाइक चाहते हैं।

वहीं, Himalayan 440 की सबसे खास बात यह बै कि इसका डिजाइन सबका ध्यान अपनी और आकर्षित करता है। यह नया मॉडल Himalayan 450 से अलग नजर आता है। इसके डिजाइन में पुरानी Himalayan 411 और Scram 440 की झलक दिखाई देती है। कंपनी ने इसमें Scram 440 वाले इंजन देती है। ऐसे में आइए यहां जानें इस बाइक से जुड़े हर एक फीचर्स और अपडेट

Himalayan 440 में दमदार इंजन

Royal Enfield Himalayan 440 में 440cc का इंजन दिया गया है। यह इंजन 24.4 एचपी की पावर और 34 Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो इसे लंबी दूरी और हल्की ऑफ-रोड राइडिंग के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

कंपनी ने इस बाइक में कई ऐसे पार्ट्स का इस्तेमाल किया है, जो Scram 440 से मिलते-जुलते हैं। हालांकि, Himalayan 440 को अलग पहचान देने के लिए इसके कलर, व्हील और सस्पेंशन सेटअप में बदलाव किया गया है।

15 लीटर का फ्यूल टैंक

नई Himalayan 440 में 15 लीटर का फ्यूल टैंक (Fuel Tank) दिया गया है। साथ ही 300mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक और 240mm का रियर डिस्क ब्रेक भी मिलता है। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। राइडर अपनी जरूरत के अनुसार रियर ABS को बंद भी कर सकता है। ऑफ-रोड राइडिंग के दौरान यह फीचर काफी काम आता है।

नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Google Maps नेविगेशन

Royal Enfield ने Himalayan 440 में नया ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (New twin-Pod Instrument Cluster) दिया है। इसके एक पॉड में स्पीड से जुड़ी जानकारी मिलती है और दूसरे पॉड में ट्रिपर दिया गया है। ट्रिपर के जरिए Google Maps आधारित नेविगेशन की सुविधा मिलती है। इसके अलावा बाइक में LED हेडलाइट भी दिया गया है। इस वजह से बाइक का लुक पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न नजर आता है।

तीन कलर ऑप्शन में मिलेगी यह नई बाइक

Himalayan 440 को कंपनी ने Scram 440 से अलग रंगों में पेश किया है। ग्राहक इसे अपनी पसंद के अनुसार Mustang Brown, Nella White और Sela Black कलर में खरीद सकते हैं। इन रंगों के साथ बाइक को रेट्रो और एडवेंचर लुक मिलता है।

Royal Enfield Himalayan 440 की कीमत

Royal Enfield Himalayan 440 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.29 लाख रुपये, चेन्नई रखी गई है। दरअसल, कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक इसे Royal Enfield की आधिकारिक वेबसाइट और नजदीकी शोरूम से बुक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली से पटना 4.5 घंटे में होगा सफर, यूपी के इन शहरों से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन

Recent Posts