Viksit Bharat Sankalp: शाहदरा में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ का हुआ भव्य आयोजन, विधायक संजय गोयल ने मोदी सरकार के विकास कार्यों पर की चर्चा

Viksit Bharat Sankalp: शाहदरा में 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' का हुआ भव्य आयोजन

Viksit Bharat Sankalp: शाहदरा विधानसभा क्षेत्र के मानसरोवर पार्क में विधायक संजय गोयल के नेतृत्व में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ (Viksit Bharat Sankalp Sammelan) का भव्य आयोजन हुआ। दरअसल, यह कार्यक्रम शनिवार 27 जून 2026 को श्याम पैलेस बैंक्वेट हॉल, मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन, शाहदरा, दिल्ली में आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा को जनता के सामने रखना और वर्ष 2027 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को मजबूत करना रहा।

मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा

‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ (Viksit Bharat Sankalp Sammelan) कार्यक्रम की शुरुआत भजन संध्या से हुई, जिसमें उपस्थित लोगों ने मधुर भजनों और संगीत का आनंद लिया। सांस्कृतिक माहौल के बीच लोगों ने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता का संदेश भी ग्रहण किया। इसके बाद सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देशभर में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी गई।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक संजय गोयल ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल सरकार का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का संकल्प है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाएं और 2027 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को साकार करने में सहयोग दें।

जनता की जरूरतों को प्राथमिकता

अपने संबोधन में विधायक संजय गोयल ने शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़कों के निर्माण और मरम्मत, नालियों के सुधार, पार्कों के सौंदर्यीकरण, बेहतर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों की गति और तेज की जाएगी।

 विधायक संजय गोयल ने मोदी सरकार के विकास कार्यों पर की चर्चा
                                                  Viksit Bharat Sankalp: विधायक संजय गोयल ने मोदी सरकार के विकास कार्यों पर की चर्चा

सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पहुंचाएं

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विशाल भारद्वाज ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य स्तर पर जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंचाएं। इसके बाद खेड़ा गांव के राकेश सक्सेना ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है।

विकसित भारत का लक्ष्य

वहीं, दीपक सागर ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब समाज का प्रत्येक वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़े। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने की अपील की।

पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प

सम्मेलन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी विकास, सुशासन और जनभागीदारी के संदेश का समर्थन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और क्षेत्रीय विकास के संकल्प के साथ हुआ।

ये भी पढ़ें: NCORD Meeting 2026: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक नशा मुक्त भारत के लिए तैयार है राष्ट्रीय रोडमैप

Recent Posts