Solar Dryer Scheme: किसानों की मदद के लिए बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा राज्य के कमजोर किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है, जिसका नाम सोलर ड्रायर योजना (Solar Dryer Yojana) है । इस सरकारी योजना का उद्देश्य किसानों की फसलों को सुरक्षित रखना, उनकी गुणवत्ता को बनाए रखना और फसल के बेहतर दाम दिलाने में मदद करती है। इस मशीन के लिए बिहार सरकार की तरफ से ₹1 लाख 40 हजार तक का अनुदान भी दिया जा रहा है।
बता दें कि राज्य सरकार की यह खास स्कीम खासकर बागवानी फसलों (Horticultural Crops) जैसे प्याज, लहसुन, टमाटर, मिर्च, हल्दी, अदरक, अंजीर, आम, केला और पपीता के लिए यह योजना बेहद लाभकारी है।
सोलर ड्रायर से फसल रहेगी सुरक्षित
आज के समय में किसान अक्सर अपनी उपज को सही तरीके से स्टोर नहीं कर पाते हैं, जिससे उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ता है। बारिश, धूल, कीट और फफूंद जैसी समस्याओं के कारण फसल खराब हो जाती है। ऐसे में सोलर ड्रायर एक आधुनिक उपाएं है, जिससे प्राकृतिक ऊर्जा यानी सूरज की रोशनी से फसलों को सुरक्षित तरीके से सुखाने का काम होता है।
क्या है सोलर ड्रायर योजना? (What is Solar Dryer Scheme?)
सोलर ड्रायर (Solar Dryer) एक ऐसी तकनीक है, जिसमें सौर ऊर्जा (Solar Energy) का उपयोग कर के फसलों को नियंत्रित तापमान पर सुखाया जाता है। यह पारंपरिक तरीके से धूप में सुखाने से ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी है। इससे फसल की गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहती है और उनकी शेल्फ लाइफ भी बढ़ जाती है।
सोलर ड्रायर के साथ किसान अपनी उपज को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं और सही समय पर बेहतर दाम पा सकते हैं।
प्याज, लहसुन, टमाटर, मिर्च, हल्दी, अदरक, आम, केला, पपीता जैसी फसलों के लिए बेहद उपयोगी।
Ram Kripal Yadav
Department of Agriculture, Government of Bihar
Ministry of Earth… pic.twitter.com/2eJ7zZ1Ae3— Directorate Of Horticulture, Deptt of Agri, Bihar (@HorticultureBih) April 2, 2026
सोलर ड्रायर योजना के प्रमुख लाभ (Benefits of Solar Dryer Scheme)
- फसल की शेल्फ लाइफ में वृद्धि: सोलर ड्रायर के उपयोग से फसल लंबे समय तक सुरक्षित रहती है।
- बेहतर दाम मिलने की संभावना: किसान अपनी उपज को स्टोर करके सही समय पर बाजार में बेच सकते हैं।
- प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा: धूल, बारिश, कीट और फफूंद से फसल सुरक्षित रहती है।
- उच्च गुणवत्ता और आकर्षक उत्पाद: सुखाई गई फसल का रंग, स्वाद और गुणवत्ता बेहतर रहती है।
- कम लागत और आसान संचालन: यह तकनीक ग्रामीण क्षेत्रों में भी आसानी से अपनाई जा सकती है।
सोलर ड्रायर पर सरकारी अनुदान (Government subsidy on solar dryer)
बिहार सरकार ‘सोलर ड्रायर योजना’ के तहत किसानों को ₹1 लाख 40 हजार तक का अनुदान दे रही है। यह आर्थिक सहायता राज्य के गरीब और कमजोर किसानों के लिए एक बड़ी राहत है, जिससे वे आसानी से सोलर ड्रायर यूनिट लगाकर अपनी फसल को सुरक्षित रख सकते हैं।
क्यों जरूरी है यह योजना?
भारत में कृषि क्षेत्र में पोस्ट-हार्वेस्ट लॉस (Post-Harvest Losses in the Agricultural Sector) यानी कटाई के बाद होने वाला नुकसान एक बड़ी समस्या है। विशेष रूप से फल और सब्जियों में यह नुकसान काफी अधिक होता है। सोलर ड्रायर योजना इस समस्या से लड़ने के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे किसान अपनी कमाई के साथ-साथ लागत में भी बचत कर सकते हैं।
‘सोलर ड्रायर योजना’ में आवेदन कैसे करें? (How to Apply for ‘Solar Dryer Scheme’?)
अगर आप भी ‘सोलर ड्रायर योजना’ का लाभ (Benefits of ‘Solar Dryer Scheme’) उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इसी वेबसाइट के माध्यम से किसान योजना से जुड़ी सभी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया का हर एक प्रोसेस जान सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 3 बजे से दौड़ेगी मेट्रो, सोल्जरथॉन मैराथन के लिए बदला टाइमिंग, पढ़ें पूरी खबर






