Summer Health Lifestyle: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोगों को शरीर पर काफी बदलाव देखने को मिलते हैं, जिसका कारण भीषण गर्मी व अधिक तापमान होता है। दरअसल, तेज धूप, गर्म हवाएं और ज्यादा पसीना शरीर की त्वचा का अपना प्रभाव छोड़ती है। गर्मी के सीजन में शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स तेजी से बाहर आता है, जिसकी वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या (Dehydration Problem) शुरू हो जाती है।
अक्सर लोग प्यास लगने पर सिर्फ पानी पीकर इसे शांत कर देते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि शरीर को पूरी तरह हाइड्रेट रखने के लिए आपको कुछ खास फूड्स का भी सेवन (Foods to Consume) करना चाहिए। खीरा, तरबूज, नारियल पानी, दही और खस का पानी जैसे फूड्स गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखने में मदद करते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में अपनी डाइट का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
बता दें कि इन सभी प्राकृतिक खाद्य पदार्थ में पानी की मात्रा सबसे बहुत ज्यादा पाई जाती है, जो हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व के साथ-साथ गर्मियों में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन दोनों मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इन फलों का सेवन कैसे करें, जिससे गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट (Hydrate your Body in Summer) रखने में मदद मिलें।

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट (Hydrate your Body in Summer)
खस का पानी
गर्मियों में खस का पानी (Poppy Water) पीना शरीर को काफी लाभ पहुंचता है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पानी की कमी को भी पूरा करता है। इस जूस को घर पर बनाना भी बहुत आसान है। इसके लिए एक लीटर पानी में खस की जड़ें डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस पानी को छानकर दिनभर थोड़ा-थोड़ा करके पी सकते हैं।
खीरा
खीरा गर्मियों में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले हाइड्रेटिंग फूड्स (Hydrating Foods) होता है। इसमें लगभग 95 प्रतिशत तक पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। खीरा खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है।
तरबूज
तरबूज गर्मियों का सबसे लोकप्रिय और स्वादिष्ट फल है। इसमें करीब 90 प्रतिशत से अधिक पानी पाया जाता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके अलावा तरबूज में विटामिन A, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। गर्मियों में तरबूज खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और गर्मी का असर भी कम महसूस होता है।
नारियल पानी
नारियल पानी (Coconut Water) को प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक भी कहा जाता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी और मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। रोजाना एक नारियल पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है।
दही
दही भी गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें पानी के साथ-साथ प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। गर्मियों में दही खाने से पेट ठंडा रहता है और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट जंग के कारण CBSE का बड़ा फैसला, 7 देशों में 12वीं के एग्जाम रद्द






