Team India Prize Money: भारतीय खिलाड़ियों ने 8 मार्च, 2026 को तीसरी बार टी 20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने कब्जे में किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद आज मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के नकद इनाम का ऐलान कर दिया है।
बता दें कि यह इनाम की राशि खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं के बीच बांटी जाएगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की शानदार जीत
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। दरअसल, यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया था। इस बड़ी जीत के साथ भारत ने लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। भारत अब टूर्नामेंट के इतिहास में बैक-टू-बैक टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली ऐसी बड़ी टीम बन गई है।
🚨 News 🚨
BCCI announces a cash reward of INR 131 crore for #TeamIndia following their triumphant campaign in the ICC Men’s T20 World Cup 2026.
🔽 Details | #T20WorldCup | #MenInBlue https://t.co/eagTz1eOUb
— BCCI (@BCCI) March 10, 2026
तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप (Won the T20 World Cup for the third time)
भारतीय टीम ने इससे पहले 2007 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। अब 2026 की जीत के साथ भारत कुल तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली सबसे सफल टीम बन गया है। वही, इससे पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम दो-दो बार यह खिताब जीत चुके हैं।
पिछले वर्ल्ड कप से ज्यादा इनाम राशि घोषित
BCCI ने इस बार टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है, जो पिछले वर्ल्ड कप से कही अधिक है। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को 125 करोड़ रुपये का इनाम मिला था।
BCCI ने टीम इंडिया को दी बधाई
BCCI ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं को टी20 वर्ल्ड कप की शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। साथ ही, बोर्ड ने यह भी कहा कि यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है और उम्मीद है कि टीम आगे भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन करती रहेगी।






