Today’s Horoscope 11 february 2026: आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कहीं करियर में प्रगति के योग हैं तो कहीं सेहत और खर्चों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं, आज का राशिफल सरल हिंदी भाषा में..
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर से जुड़े मामलों में प्रगति मिलने का है। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आज सेहत को लेकर लापरवाही से बचना चाहिए। रिश्तेदारों से पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें। जीवनसाथी की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव चाहने वालों को अच्छा मौका मिल सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को मेहनत और भाग्य दोनों का साथ मिलेगा। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। कुछ लोग आपकी तरक्की से ईर्ष्या कर सकते हैं, इसलिए योजनाएं गोपनीय रखें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग आज ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता से मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। व्यवसाय की धीमी गति थोड़ी चिंता दे सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखनी चाहिए। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और कोई योजना सफल हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मानसिक सुकून देगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों की किस्मत आज साथ देगी। कामकाज में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। रिश्तेदारों को उधार देने से बचें। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान बढ़ाने की जरूरत है।

तुला राशि
तुला राशि वालों को काम पर पूरा फोकस रखना होगा। दूसरों पर निर्भरता नुकसान दे सकती है। शाम को किसी करीबी से मुलाकात होगी। प्रेम जीवन में अच्छा समय बीतेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सफलता से भरा है। मनपसंद काम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। शुरुआत में तनाव रहेगा लेकिन आप संभाल लेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। लोन से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों को कारोबार में लाभ मिलेगा, लेकिन जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है। व्यापार में बदलाव सोच-समझकर करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सकारात्मक सोच सबसे बड़ी ताकत बनेगी। मेहनत का फल मिलेगा। विदेश से जुड़े मामलों में लाभ संभव है। परिवार की उपलब्धियों से मन खुश रहेगा।
ये भी पढ़ें: अब काम का हिसाब देंगे अफसर, देरी पर तय होगी जवाबदेही, लागू हुआ ‘New Scorecard System’






