Rashifal 18 January 2026: जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, इन राशियों के लोगों को रहना होगा सावधान

आज का राशिफल

Rashifal 18 January 2026: 18 जनवरी 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लोगों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है, वही कुछ जातकों को सतर्क रहने की भी जरूरत है। ऐसे में आइए यहां विस्तार से जानते हैं कि आज का दिन राशिफल (Today’s Horoscope) के मुताबिक करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिहाज कैसा रहेगा।

आज के दिन 12 राशियों का राशिफल (Horoscope of 12 zodiac signs)

मेष राशि

आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं। साथ ही घर-परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

वृषभ राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नया काम शुरू करने का मन बनेगा और कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे और मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि

इन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आज व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग आज जितना हो सके यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। आज अचानक बदलाव नुकसानदायक हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन उनके पक्ष में रहेगा। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता आज मिल सकती है। व्यवसाय में नया प्रोजेक्ट या ऑफर मिलने की संभावना है।

ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर राशिफल
ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर राशिफल

कन्या राशि

आज लंबी यात्रा के योग हैं। बड़े निवेश से बचें। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है, जितना हो सके आज के दिन अपनी वाणी में संयम रखें।

तुला राशि

इन राशि के लोग आज विवादों से दूर ही रहे तो अच्छा है। आज व्यापार में नुकसान और पारिवारिक मतभेद की संभावना है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। खान-पान में लापरवाही नुकसान दे सकती है। व्यापार में घाटा हो सकता है, बड़े फैसलों को आज के दिन टालना अच्छा रहेगा।

धनु राशि

धुन राशि के लोगों का आज के दिन सेहत बिगड़ सकती है। मानसिक तनाव रह सकता है। व्यापार में जोखिम भरे फैसलों से बचना बेहतर रहेगा।

मकर राशि

इन राशि के लोगों को आज सावधानी बर्तनी चाहिए। किसी करीबी से दुखद खबर मिल सकती है। यात्रा से बचें। कार्यक्षेत्र में बदलाव और जोखिम से दूरी रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए रविवार का दिन बहुत शुभ है। रुके काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में बड़ी सफलता और साझेदारी के योग बन रहे हैं।

मीन राशि

इन राशि के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मित्रों से धन को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर नुकसान से बचें।

ये भी पढ़ें: ‘Patni ki kamai khata hai…’ मैरीकॉम के बयान ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर यूजर्स का फूटा गुस्सा

Recent Posts