Rashifal 20 January 2026: जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, किन्हें रहना होगा सावधान

आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 20 January 2026: 20 जनवरी 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लोगों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है, वही कुछ लोगों को आज के दिन सतर्क रहने की भी जरूरत है। ऐसे में आइए यहां विस्तार से जानते हैं कि आज का दिन आपका राशिफल (Today’s Horoscope) के मुताबिक करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिहाज कैसा रहेगा।

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशि

मीन राशि के लोगों का आज पढ़ाई-लिखाई और नई चीजें सीखने में मन लगेगा। परीक्षा, इंटरव्यू या ट्रेनिंग की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है।

वृषभ राशि

इन लोगों के कामकाज में आज सुधार देखने को मिलेगा। आज के दिन लंबे समय से की जा रही मेहनत का फल मिलने लगेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए बातचीत और संपर्कों बनाने का दिन अच्छा है। नए लोगों से मिलने से नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी या बिजनेस में नया प्रस्ताव आ सकता है।

कर्क राशि

इन राशि के लोग आज के दिन छोटी बातों को दिल पर न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। काम में मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन परिणाम धीरे-धीरे सामने आएंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों में आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। काम में पहचान बनेगी।

ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार राशियों
ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार राशियों

कन्या राशि

आज अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। काम में एकाग्रता बनी रहेगी, लेकिन जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें।

तुला राशि

आज इन लोगों के लिए रिश्तों के लिए दिन अच्छा है। कई रिश्तों में पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। कामकाज में संतुलन बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज के दिन धैर्य रखें क्योंकि रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। खर्च पर नियंत्रण जरूरी है।

धनु राशि

आज आप लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अटके काम पूरे होंगे। आज के दिन पढ़ाई, यात्रा या नए कोर्स के योग बन रहे हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों पर आज के दिन काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन मेहनत से हालात संभल जाएंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग आज नए विचार और योजनाएं बनाकर चलेंगे, तो लाभ मिलेगा। दोस्त और पुराने संपर्क काम आएंगे। नौकरी में नया अवसर मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों का आज मन शांत रहेगा और आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक साबित होगी।

ये भी पढ़ें: iPhone 17 Pro हुआ सस्ता! Amazon Republic Day Sale में मिलेगा बंपर ऑफर, जानें कैसे पाएं लाभ

Recent Posts