Aaj Ka Rashifal Horoscope 21 February 2026: आज का दिन 21 फरवरी 2026 सभी राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आ रहा है। आज कुछ राशियों को करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी, तो कुछ को सेहत और व्यवहार में सावधानी रखने की जरूरत है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का हाल
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। घर की साफ-सफाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों में समय देंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है।
वृषभ राशि
आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी या व्यापार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर चर्चा संभव है। सोच-समझकर लिया गया फैसला लाभ देगा।
मिथुन राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किस्मत का साथ मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो काम बिगड़ सकते हैं। सोच-समझकर बात करें।
सिंह राशि
इन राशि के लोगों के लिए आज का दिन दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे, लेकिन छोटी बातों पर विवाद से बचें। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। खर्च बढ़ सकता है।
कन्या राशि
आज इन राशि के लोगों को परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कला और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

तुला राशि
आज इन लोगों को कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापारियों को लाभ होगा।
वृश्चिक राशि
आज नए विचार और नई योजनाएं बनेंगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। टीमवर्क में सफलता मिलेगी।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। दोस्तों की मदद से काम पूरे होंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर राशि
आज इन लोगों की कुछ गलतफहमियां परेशान कर सकती हैं। सेहत में सुस्ती महसूस होगी। किसी छुपी बात का खुलासा हो सकता है। धैर्य से काम लें।
कुंभ राशि
इन लोगों को आज धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। यह लोग आज कामकाज में सफलता मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मीन राशि
आज शिक्षा और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज का पूरा दिन इन लोगों के लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
ये भी पढ़ें: AI Summit में यूथ कांग्रेस ने किया हंगामा, भारत मंडपम में सुरक्षा तोड़कर की नारेबाजी






