Rashifal 23 February 2026: 23 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल, ग्रह-नक्षत्रों और पंचांग की गणना पर आधारित है। आज के दिन कुछ राशियों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। खासकर वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है और निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। यहां जानें सभी राशियों की भविष्यवाणी
आज का राशिफल (Aaj ke Rashifal)
मेष राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सकारात्मक सोच से काम करेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
वृषभ राशि
इन राशि के लोगों का आज के दिन भाग्य साथ देगा। आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत संभव है। भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। निवेश के लिए दिन अनुकूल है।
मिथुन राशि
आज संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें। पुराने रिश्तों में सुधार के योग हैं।
कर्क राशि
आज नए काम की शुरुआत का विचार बनेगा। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक साबित हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। नौकरी में बदलाव का विचार लाभ दे सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और यात्रा के योग बन सकते हैं।

कन्या राशि
इन राशि के लोगों की मन की इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार विस्तार के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
तुला राशि
आज के दिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी। संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में बदलाव सोच-समझकर करें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन निर्णय लेने में असमंजस रह सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। व्यापारिक मामलों में साझेदार से स्पष्ट बातचीत जरूरी है।
धनु राशि
आज का दिन इन राशि के लिए व्यस्त दिन रहेगा। पारिवारिक मामलों को शांति से सुलझाएं। रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। नई योजना की शुरुआत संभव है।
मकर राशि
इन राशि के लोगों को निवेश से लाभ के प्रबल योग हैं। नई जिम्मेदारी मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
कुंभ राशि
इन लोगों को आज चुनौतियों के बीच सीखने का अवसर मिलेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
मीन राशि
आज के दिन समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल






