Under-19 World Cup 2026: टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 (Under-19 World Cup 2026) का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। आज यानी शुक्रवार, 6 फरवरी, 2026 को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रन से करारी मात दी है। बता दें कि इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने छठी बार अंडर-19 विश्व कप की ट्रॉफी (Under-19 World Cup Trophy) अपने नाम दर्ज कर ली है।
अंडर-19 विश्व कप की ट्रॉफी पर भारत का कब्जा
आज के मैच की शानदार जीत के साथ टीम इंडिया अंडर-19 विश्व कप की ट्रॉफी पर छठी बार अपना कब्जा बरकरार रखा है। देखा जाए तो भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे अपने दमदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान ने कहा कि यह जीत पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने विशेष रूप से वैभव सूर्यवंशी की पारी की तारीफ की और कहा कि वैभव ने युवा खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल कायम की है। वैभव सूर्यवंशी की इस तूफानी पारी को देखकर साफ हो गया कि भारत के पास भविष्य में और भी शानदार क्रिकेटर हैं। उनकी बल्लेबाजी ने न सिर्फ इंग्लैंड की टीम को हैरान किया बल्कि भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को भी रोमांच से भर दिया।
टीम इंडिया ने 412 रन बनाए
आज के मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ने इंग्लैंड को मात देने में अहम भूमिका निभाई। दरअसल, पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 412 रन बनाए। वही, मैंच में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 80 गेंदों में 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी में वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 218 रहा, जिसने इंग्लैंड की गेंदबाजी को पूरी तरह परेशान में डाल दिया।
𝗖.𝗛.𝗔.𝗠.𝗣.𝗜.𝗢.𝗡.𝗦 🏆
Congratulations to India U19 on winning the ICC Men's U19 World Cup 2026 👏👏
Their historic 6⃣th title 🫡
Take. A. Bow 🙇
Scorecard ▶️ https://t.co/hisult7mtv #U19WorldCup pic.twitter.com/5a0Pf4wpTw
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी शानदार पारी
- आज के मैच में कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी अपना अहम योगदान दिया। उन्होंने 51 गेंदों में 53 रन बनाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुँचाया।
- अभिज्ञान कुंडू ने 31 गेंदों में 40 रन की तेज पारी खेली।
- कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए, जिससे टीम का स्कोर और भी विशाल हो गया। इस तरह से भारतीय टीम ने 412 रनों का विशाल लक्ष्य इंग्लैंड के सामने रखा।
इंग्लैंड को 100 रनों से हराया
- जवाब में इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में सिर्फ 311 रन ही बना सकी।
- इंग्लैंड की ओर से कैलेब फाल्कनर ने 67 गेंदों में 115 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
- बेन डॉकिन्स ने 66 रन जोड़े।
- इस तरह से भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर अपनी ताकत का परचम लहराया।
ये भी पढ़ें: दिल्ली भीषण सड़क हादसा, कार ने रिक्शा चालक को मारी जोरदार टक्कर, अफरातफरी का माहौल






