UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें आप्लाई

UP Anganwadi Worker Recruitment 2026

UP Anganwadi Worker Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। यूपी सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से UP Anganwadi Worker Recruitment 2026 के लिए अलग-अलग जिलों में योग्य महिलाओं के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत यूपी की महिलाएं अपने संबंधित जिले में जिला, गांव, वार्ड और न्याय पंचायत स्तर पर उपलब्ध खाली पद पर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

महिला अभ्यर्थियों को ध्यान में रखना होगा कि इस सरकारी भर्ती में आवेदन की शुरुआत और अंतिम तारीख सभी जिलों के लिए अलग-अलग तय की गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले सभी महिलाओं को अपने संबंधित जिले का नोटिफिकेशन एक बार जरूर चेक कर लेना चाहिए।

UP Anganwadi Bharti 2026 में कौन कर सकता है आवेदन?

यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2026 में आवेदन सिर्फ यूपी की महिला की इस सरकारी वैकेंसी (Government Vacancies) में आवेदन कर सकती है। राज्य की महिलाओं को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं यानी इंटरमीडिएट परीक्षा पास की होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार का संबंधित गांव, वार्ड या न्याय पंचायत की निवासी होना भी जरूरी है, जहां से वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद (Anganwadi Worker Position) के लिए से आवेदन कर रही है। यानी उम्मीदवार केवल अपनी पात्रता के आधार पर किसी भी जिले या क्षेत्र से आवेदन नहीं कर सकती है।

UP Anganwadi Recruitment 2026 Age Limit

विभाग के द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती (UP Anganwadi Worker Recruitment) के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट तय की गई है। उम्मीदवारों को अपनी उम्र की गणना और आयु संबंधी अन्य शर्तों के लिए आवेदन करने से पहले संबंधित जिले का आधिकारिक विज्ञापन चेक करें।

UP Anganwadi Vacancy 2026 में जिलेवार कितने पद?

इस भर्ती में अलग-अलग जिलों में अलग-अलग संख्या में रिक्तियां जारी की गई हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार महाराजगंज में 164, इटावा में 102, बरेली में 174 और सोनभद्र में 201 पद हैं। इसके अलावा कुशीनगर में 245, संत कबीर नगर में 192, हापुड़ में 120, एटा में 133, सीतापुर में 365 और लखीमपुर खीरी में 419 पदों पर भर्ती की जा रही है। पदों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

UP Anganwadi Bharti 2026 Application Fee

इस भर्ती के लिए महिलाओं को चाहे वह किसी भी वर्ग की हो General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है। वहीं SC और ST वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन शुल्क 0 रुपये है। यानी सभी पात्र उम्मीदवार बिना किसी आवेदन शुल्क के फॉर्म भर सकती हैं।

UP Anganwadi Worker Form 2026 कैसे भरें?

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती का ऑनलाइन फॉर्म (UP Anganwadi Recruitment Online Form) भरने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को संबंधित जिले के भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए। इसके बाद अपनी पात्रता और जिले में उपलब्ध गांव/वार्ड की वैकेंसी एक बार चेक कर लेना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कि आवेदन के दौरान उम्मीदवार महिलाओं को अपनी शैक्षणिक योग्यता, पहचान पत्र, पता और अन्य जरूरी जानकारी तैयार रखनी है। इसके साथ ही फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए अन्य दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी तैयार रखें।

यह सरकारी फॉर्म (Government forms) भरने के बाद सभी जानकारी को दोबारा अच्छे से जांच जरूर कर लें। Final Submit करने से पहले Preview में नाम, जन्मतिथि, पता, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण जरूर चेक करें। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद अंतिम फॉर्म का प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें:  झारखंड प्रदर्शन में बैरिकेडिंग टूटी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और आंसू गैस, JPSC-JSSC अभ्यर्थी हुए उग्र

Recent Posts