UP Rapid Rail: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विकास को नई गति देने के लिए हर एक प्रयास को संभव करने में जुटी हुई है। दरअसल, प्रदेश के विकास के लिए सीएम योगी ने एक ओर बड़ी घोषणा कर दी है। अब यूपी के विकास को दिल्ली से जोड़ा जाएगा, इसके लिए राज्य सरकार ने दिल्ली-मेरठ की तर्ज पर लखनऊ और कानपुर के बीच रैपिड रेल कॉरिडोर (Rapid Rail Corridor) विकसित करने का प्लान बना रही है।
बता दें कि योगी सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना उन्नाव के रास्ते दोनों प्रमुख शहरों को जोड़ेगी और लाखों लोगों के सफर को आसान बनाएगी। इसके साथ ही सरकार ने 6 जिलों को जोड़ने वाले विशाल आउटर रिंग रोड के निर्माण की भी योजना बनाई है।
यूपी में 101 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को उन्नाव में 570 करोड़ रुपये से अधिक की 101 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार कर रही है।
लखनऊ-कानपुर के बीच बनेगा रैपिड रेल कॉरिडोर
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राजधानी लखनऊ और औद्योगिक शहर कानपुर के बीच तेज और आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए रैपिड रेल परियोजना (Rapid Rail Project) पर काम शुरू किया जा रहा है। यह कॉरिडोर उन्नाव से होकर गुजरेगा और दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम कर देगा।
रैपिड रेल परियोजना (Rapid Rail Project) के शुरू होने से रोजाना नौकरी, व्यापार और शिक्षा के लिए आने-जाने वाले लाखों लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। इससे सड़क यातायात का दबाव भी कम होगा और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
उन्नाव को मिला स्टेट कैपिटल रीजन में स्थान
सीएम योगी (CM Yogi) ने घोषणा की कि उन्नाव को अब प्रस्तावित स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) में शामिल कर लिया गया है। इससे जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी और यहां बड़े पैमाने पर निवेश आने की संभावना बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ का विस्तार अब केवल पारंपरिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उन्नाव और कानपुर तक विकास की नई धारा पहुंचेगी। सरकार पूरे क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
हम लोग लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर तक रैपिड रेल के एक नए प्रस्ताव को… pic.twitter.com/jxKojBw1Ym
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 18, 2026
गंगा नदी पर बनेंगे दो नए पुल
यूपी क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए उन्नाव और कानपुर के बीच गंगा नदी पर दो नए बड़े पुलों के निर्माण का प्रस्ताव भी मंजूर कर लिया गया है। इन पुलों के बनने से दोनों जिलों के बीच यातायात और अधिक सुगम होगा। यूपी सरकार के इस कार्य से प्रदेश में बेहतर सड़क और रेल नेटवर्क से उद्योग, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही लोगों को आवागमन में लगने वाला समय और खर्च भी कम होगा।
6 जिलों को जोड़ेगा आउटर रिंग रोड
- योगी सरकार (Yogi Government) ने एक विशाल आउटर रिंग रोड परियोजना की भी घोषणा की है। यह रिंग रोड लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी और रायबरेली को आपस में जोड़ेगा।
- इस परियोजना का उद्देश्य पूरे क्षेत्र में संतुलित विकास सुनिश्चित करना है। आउटर रिंग रोड बनने से माल परिवहन आसान होगा, ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और नए औद्योगिक तथा आवासीय क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी।
- योगी सरकार (Yogi Sarkar) की यह परियोजना उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े विकास क्लस्टरों में से एक का निर्माण कर सकती है, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा।
डिफेंस कॉरिडोर और इंडस्ट्रियल क्लस्टर को बढ़ावा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उन्नाव में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर और नए इंडस्ट्रियल क्लस्टर (New industrial clusters) के लिए करीब 700 एकड़ भूमि तैयार कर ली गई है। यहां देश और विदेश की कई बड़ी कंपनियों के निवेश की संभावना है। इन उद्योगों के स्थापित होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि युवाओं को अपने जिले और आसपास के क्षेत्रों में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए, जिससे पलायन कम हो और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत बने।
अगले 100 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल वर्तमान जरूरतों को नहीं बल्कि आने वाले 100 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार कर रही है। उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) का उदाहरण देते हुए कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश को विश्वस्तरीय सड़क नेटवर्क प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर जिले का समान विकास करना है। राज्य के 25 करोड़ लोगों की सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यूपी के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
लखनऊ-कानपुर रैपिड रेल (Lucknow-Kanpur Rapid Rail), नए पुल, आउटर रिंग रोड, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक क्लस्टर जैसी परियोजनाएं उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इन योजनाओं से न केवल परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास के नए अवसर भी पैदा होंगे।
ये भी पढ़ें: किसानों के लिए खुशखबरी! 20 जून को जारी होगी 23वीं किस्त, जानें किन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ और जरूरी अपडेट






