मणिकर्णिका घाट पर पाल समाज का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प के बाद लाठी भांजकर भीड़ को खदेड़ा

मणिकर्णिका घाट पर पाल समाज का प्रदर्शन

Varanasi Manikarnika Ghat Protest: वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर पाल समाज के लोगों ने बड़ा प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं यहां पूरी खबर

Varanasi Manikarnika Ghat Protest: वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर आज सोमवार को पाल समाज के लोगों ने बड़ा प्रदर्शन किया है। दरअसल, यह प्रदर्शन रानी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति के खंडित होने के विरोध में हुआ है।बताया जा रहा है कि, प्रदर्शनकारियों ने रानी अहिल्याबाई की तस्वीरें हाथ में लेकर नारेबाजी की और घाट की ओर बढ़ने की कोशिश की।

बता दें कि, पुलिस ने प्रदर्शनियों को रोकने के लिए बहुत कोशिश की, लेकिन किसी ने पुलिस की बात को समझने की कोशिश नहीं की। जिसके वजह से पुलिस ने मजबूरी में लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। साथ ही, धक्का-मुक्की के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मणिकर्णिका घाट (Manikarnika Ghat )

जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरा मामला मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास कार्य से जुड़ा है। जिसमें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि घाट पर मूर्तियां और मंदिर क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही, इस मामले में प्रशासन का कहना है कि मूर्तियां सुरक्षित हैं और उन्हें नमो घाट पर रखा गया है। कोई मंदिर नहीं तोड़ा गया।

इसी विवाद में पुलिस ने फर्जी और AI जनरेटेड तस्वीरें-वीडियो फैलाने के आरोप में कई लोगों पर केस दर्ज किया है। साथ ही, इसमें राज्यसभा सांसद संजय सिंह और सांसद पप्पू यादव समेत 8 लोग शामिल हैं। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजा है कि 3 दिनों में चौक थाने में बयान दर्ज कराएं।

Varanasi Manikarnika Ghat Protest
Varanasi Manikarnika Ghat Protest

अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति (Ahilyabai Holkar Statue)

पाल समुदाय का आरोप है कि अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति को प्रशासन ने नुकसान पहुंचाया है। साथ ही, वे मांग कर रहे हैं कि मूर्ति को वापस उसी जगह स्थापित किया जाए। यह मूर्ति ऐतिहासिक महत्व की है, क्योंकि रानी अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ मंदिर और घाटों का जीर्णोद्धार कराया था।

ये भी पढ़ें: iPhone 17 Pro हुआ सस्ता! Amazon Republic Day Sale में मिलेगा बंपर ऑफर, जानें कैसे पाएं लाभ

Recent Posts