Delhi Weather Alert: भारी बारिश से दिल्ली का मौसम बना सुहाना, तापमान में बड़ी गिरावट, AQI में हुआ सुधार, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

Delhi Weather Today

Delhi Weather Alert: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और इसके आस-पास सट्टे इलाकों में भारी बारिस का सिलसिला जारी है। देखा जाए तो जन्माष्टमी के दिन से दिल्ली-NCR में दिनभर रुक-रुककर बारिश हो रही है। सुबह से लेकर शाम तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं दिल्ली के तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली में मौसम ठंडा और सुहाना होने के साथ राजधानी की हवा भी पहले के मुकाबले साफ हो गई है। ऐसे में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार की शाम दिल्ली का औसत AQI 59 दर्ज किया गया है।

दिल्ली में गिरा तापमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया था। विभाग ने राजधानी के कई हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना की चेतावनी जारी कर दी है। राजधानी में दिनभर हुई बारिश का असर तापमान पर साफ दिखाई दिया। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब 6.5 डिग्री कम रहा। वहीं, एक दिन पहले के मुकाबले अधिकतम तापमान में 7.5 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

पिछले 2 दिनों से बारिश का असर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दिन-भर से बना हुआ है। IMD के अनुसार, 6 सितंबर को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कई जगहों पर बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। इस दौरान हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर को बारिश का असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा, उत्तराखंड में 5 से 11 सितंबर तक कई इलाकों में बारिश जारी रहने का अनुमान है। 6 से 7 सितंबर और फिर 10-11 सितंबर को यहां भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, पूर्वी राजस्थान में 6 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि 6 सितंबर को भी भारी बारिश हो सकती है। बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में मौसम काफी सुहाना हो गया। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली और दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।

रविवार को भी बारिश का अनुमान

वहीं, दिल्लीवासियों को रविवार को भी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय कुछ इलाकों में गरज और बिजली चमकने के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

बारिश ने दिल्ली की हवा भी की साफ

दिल्ली में भारी बारिश होने सिर्फ तापमान पर ही नहीं, बल्कि दिल्ली की हवा की गुणवत्ता पर भी पड़ा है। दरअसल, बारिश के बाद राजधानी का AQI बेहतर हुआ। CPCB के अनुसार शनिवार शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 59 रहा, जबकि शुक्रवार को यह 71 दर्ज किया गया था।

CPCB के मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है। इस लिहाज से शनिवार को दिल्ली की हवा संतोषजनक श्रेणी में रही।

ये भी पढ़ें:  रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की नई हिमालयन, जानें कीमत और खास फीचर्स

Recent Posts