Weather Forecast: देश में पिछले कुछ दिनों से बारिश होने से मौसम एक बार फिर से ठंडा हो गया है। मौसम विभाग की अपडेट के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली समेत अन्य कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि, घना कोहरा और शीतलहर जैसी स्थितियां देखने को मिल सकती हैं।
IMD की लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 1 फरवरी, 2026 तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
बारिश और आंधी की चेतावनी (Rain and thunderstorm Warnings)
IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।
बिहार और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

30 जनवरी तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके असर से 1 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। IMD के अनुसार, 31 जनवरी और 1 फरवरी को राजस्थान में भी हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। 1 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
कोहरा और शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 31 जनवरी, 2026 तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और ओडिशा में घने कोहरे की संभावना है। बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भी 30–31 जनवरी को कोहरा छा सकता है। 31 जनवरी के बीच हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में शीतलहर चलने की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की गई है।
ये भी पढ़ें: टी20 में भारत को मिली करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से रोका विजयरथ






